एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार धौलासिद्ध जलविद्युत परियोजना को एसजेवीएनएल से वापस लेगी। इसके लिए सरकार 800 करोड़ रुपये खर्च करेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल के अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है और इसमें किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री शुक्रवार को नादौन विधानसभा क्षेत्र में ब्यास नदी पर 31.19 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 250 मीटर लंबे डबल लेन मोटरेबल एवं फुटपाथ युक्त सधोड़ा पत्तन पुल के शिलान्यास के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर में शुक्रवार को युवा कांग्रेस की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल सोनी ने की। इस दौरान नवनियुक्त युवा कांग्रेस के सभी जोन प्रभारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। बैठक में युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस की नई टीम का गठन किया गया है। इस टीम के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और युवाओं को…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में मेडिकल लैबोरेट्री टैक्निशियन ग्रेड-II (जॉब ट्रेनी) के 18 पद बैचवाइज आधार पर भरे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी मंडी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि इन पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों के नाम जिला रोजगार कार्यालय मंडी के माध्यम से संबंधित विभाग को प्रायोजित किए जाएंगे। उन्होंने पात्र अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि जिनका रोजगार कार्यालय में पंजीकरण किसी कारणवश व्यपगत या समाप्त हो गया है, वे 14 अक्तूबर 2026 तक अपना पंजीकरण नवीनीकरण करवा लें। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक रोजगार पंजीकरण नहीं करवाया है, वे भी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने शुक्रवार को चार विकास खंडों मशोबरा, जुब्बल, नारकंडा और बसंतपुर के खंड विकास अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने और उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि जिला के समग्र विकास के लिए सुदृढ़ कार्य-तंत्र तैयार किया गया है। सांसद निधि, विधायक निधि सहित विभिन्न योजनाओं के तहत उपलब्ध वित्तीय संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया जाए। स्कूल भवनों, अस्पताल भवनों और अन्य जनहित से जुड़े आधारभूत विकास कार्यों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 228 चिकित्सा अधिकारियों (जनरल विंग) की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से 70 बैकलॉग पदों और 158 नए पदों को भरा जाएगा। विभाग ने भर्ती प्रक्रिया के लिए हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेज दिया है। गैस्ट्रोएंटरोलॉजी में सहायक प्रोफेसर का पद भी भरेगा राज्य सरकार ने चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अंतर्गत गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी) में सहायक प्रोफेसर के एक पद…