Author: ATUL RAJ

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन (एचपीएस) की ओर से 17 सितंबर से 2 अक्तूबर 2026 तक स्वच्छता ही सेवा (SHS) अभियान-2026 का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत 22 सितंबर को परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह के नेतृत्व में कार्यालय परिसर और बायल गांव के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में रामपुर एचपीएस के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बायल गांव के स्थानीय महिला मंडलों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत बायल में राजकीय माध्यमिक पाठशाला बायल के समीप चिन्हित स्वच्छता लक्षित इकाई-2…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग 23 से 26 सितंबर, 2026 तक जिला किन्नौर के प्रवास पर रहेगा। आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान तथा सदस्य दिग्विजय मल्होत्रा, डॉ. विजय डोगरा और शालिनी जम्वाल के नेतृत्व में अनुसूचित जाति समुदाय के कल्याण से जुड़े विभिन्न मामलों की समीक्षा की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 23 सितंबर को आयोग सांगला में अनुसूचित जाति समुदाय के कल्याण के लिए कार्यरत गैर-सरकारी संगठनों और निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगा। बैठक में पंचायतों, बीडीसी सदस्यों, प्रधानों और उपप्रधानों की भागीदारी रहेगी। इसके बाद आयोग सांगला से रिकांगपिओ के लिए…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत शनिवार को एनएच-05 के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में परियोजना के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लेते हुए सड़क किनारे तथा आसपास के क्षेत्रों में सफाई की। विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार और एसजेवीएन निगम मुख्यालय शिमला के दिशा-निर्देशों के अनुसार नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इसी अभियान की कड़ी में शनिवार को परियोजना के कार्यालय परिसर के समीप एनएच-05 पर सफाई अभियान चलाया…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर उपमंडल रामपुर गानवी क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए राहत की खबर है। गानवी खड्ड पर 120 फीट लंबे डीडीआर बेली ब्रिज की लॉन्चिंग का कार्य शनिवार से शुरू हो गया है। पुल की लॉन्चिंग प्रक्रिया 24 या 25 सितंबर तक पूरी होने की संभावना है। इसके बाद पुल को यातायात के लिए खोलने का निर्णय संबंधित सिविल विंग की ओर से लिया जाएगा। गानवी खड्ड में पिछले वर्ष अगस्त माह में आई बाढ़ के कारण पुल बह गया था। पुल के बह जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए आवाजाही की समस्या गंभीर हो गई…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में 18 और 19 सितंबर को हिमाचल प्रदेश बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रामपुर उपमंडल के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित, क्विज और मॉडल निर्माण सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, तर्क क्षमता और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में बीडीओ रामपुर अंकुश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। क्विज प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग…

Read More