एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर एचपीएसईबीएल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की किन्नौर, रामपुर, ननखड़ी, आनी और निरमंड क्षेत्र की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को प्रधान गोपाल ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पेंशनर्स की लंबे समय से लंबित वित्तीय मांगों, महंगाई राहत और बिजली उपभोक्ताओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पेंशनर्स ने प्रदेश सरकार से लंबित वित्तीय लाभों और महंगाई राहत का शीघ्र भुगतान करने की मांग उठाई। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि बढ़ती महंगाई के बीच पेंशनर्स को अपने दैनिक खर्च पूरे करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दवाइयों, खाद्य…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला पर्यटकों और आम लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ आपदा की स्थिति में बचाव एवं निकासी व्यवस्था को परखने के उद्देश्य से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की ओर से बुधवार को शिमला के जाखू रोपवे पर व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। जिला राजस्व अधिकारी शिवानी भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित इस अभ्यास में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों ने भाग लिया। मॉक ड्रिल के दौरान रोपवे के बीच रास्ते में अचानक बंद होने की आपात स्थिति बनाई गई। इसमें रोपवे…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, चंडीगढ़ एनएचपीसी लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ की ओर से ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत नगर निगम, चंडीगढ़ के सहयोग से स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 22 सितंबर को सेक्टर-42 के साइकिल ट्रैक तथा 23 सितंबर को सेक्टर-32सी स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान आयोजित किया गया। एनएचपीसी के कार्यपालक निदेशक आदित्य गौतम के मार्गदर्शन में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के अंतर्गत विभिन्न स्वच्छता एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में एनएचपीसी के अधिकारियों एवं…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में बुधवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध करीब 40 महाविद्यालयों की पुरुष वॉलीबॉल टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। उद्घाटन समारोह की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता का शुभारंभ किया, जबकि उनकी धर्मपत्नी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सहायक…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर जिला स्तरीय सराहन दशहरा मेले के सफल आयोजन और देव परंपराओं के निर्वहन को लेकर बुधवार को रामपुर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। नायब तहसीलदार रामपुर सुरेश नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिमला, कुल्लू और किन्नौर जिलों से संबंधित मंदिर समितियों के मोहतमीन तथा पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान मेले की तैयारियों, देवताओं के ठहराव और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में नायब तहसीलदार सुरेश नेगी ने सभी मंदिर समितियों से 20 अक्तूबर को दोपहर दो बजे तक सराहन पहुंचने का…