Author: ATUL RAJ

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में उच्चतर शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक, समावेशी, कौशलयुक्त और रोजगारपरक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। शिक्षा को केवल डिग्री तक सीमित रखने के बजाय ज्ञान, कौशल, अनुसंधान, नवाचार, रोजगार और उद्यमिता से जोड़ना समय की आवश्यकता है। शिक्षा मंत्री शनिवार को कुल्लू के देव लोक रिसोर्ट बड़ाग्रां में उच्चतर शिक्षा विभाग एवं राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय प्राचार्य सम्मेलन के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन का विषय ‘उच्चतर शिक्षा में सुधार’ रखा गया…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर नगर परिषद रामपुर शहर में एनएच-5 किनारे बढ़ते अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था को लेकर सख्ती बरतने की तैयारी में है। शनिवार को नगर परिषद अध्यक्ष कर्ण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित विशेष बैठक में सड़क किनारे अवैध रूप से दुकानें लगाने वाले सब्जी विक्रेताओं और रेहड़ी-फड़ी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। साथ ही ऐसे मकान मालिकों को भी नोटिस जारी करने पर सहमति बनी, जिनके किरायेदार सड़क किनारे दुकानें संचालित कर रहे हैं। बैठक में एनएच-5 किनारे अतिक्रमण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। परिषद ने निर्णय लिया कि सड़क किनारे…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर शहर में मिनी सचिवालय के सामने शनिवार दोपहर एंबुलेंस और बोलेरो वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के समय एंबुलेंस में निरमंड अस्पताल से उरटू निवासी एक मरीज को रेफर कर खनेरी अस्पताल ले जाया जा रहा था। दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त एंबुलेंस में मरीज करीब आधे घंटे तक दूसरी एंबुलेंस का इंतजार करता रहा। जानकारी के अनुसार, मिनी सचिवालय के सामने दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर के बाद एंबुलेंस और बोलेरो सड़क पर क्षतिग्रस्त हालत में खड़े हो गए। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नित्थर में विभिन्न स्वच्छता एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार और निगम मुख्यालय शिमला के एक्शन प्लान के अनुसार स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 2 अक्तूबर 2026 तक किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद स्वच्छता जागरूकता रैली, स्वच्छता एवं जल संचय संवाद तथा जीरो वेस्ट स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के तहत खो-खो प्रतियोगिता करवाई गई। विद्यार्थियों ने विद्यालय के…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर एचपीएस की ओर से स्वच्छता ही सेवा (SHS) अभियान-2026 के तहत शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नोगली में विद्यार्थियों के लिए स्वच्छता, कचरा पृथक्करण, अपशिष्ट प्रबंधन और जल संरक्षण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशों के तहत किया गया। ई. विकास मारवाह, परियोजना प्रमुख, रामपुर एचपीएस के दिशानिर्देशाें में आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद रामपुर के सहयोग से विद्यार्थियों को एसडब्ल्यूएम नियम, 2026, स्रोत पर चार-स्तरीय कचरा पृथक्करण, तरल अपशिष्ट प्रबंधन और जल संरक्षण की जानकारी दी गई। नगर परिषद की तीन…

Read More