एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के दिशा-निर्देशों के तहत रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन (एचपीएस) में 17 सितंबर से 2 अक्तूबर 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का आयोजन किया जा रहा है। पखवाड़े का शुभारंभ 17 सितंबर को अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर किया गया। परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने स्वच्छता को जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने, अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। साथ ही, प्रत्येक वर्ष स्वच्छता के…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, हमीरपुर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना समझौते को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के हितों की लड़ाई कांग्रेस सरकार ने मजबूती से लड़ी है। उन्होंने कहा कि समझौते से होने वाले लाभ का श्रेय प्रदेश की जनता और कांग्रेस सरकार के प्रयासों को जाता है। मुख्यमंत्री वीरवार को हमीरपुर जिले के नादौन विधानसभा क्षेत्र के रैल में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेता अनुराग सिंह ठाकुर और जयराम ठाकुर को उत्तराखंड से पूछना चाहिए कि उनकी पीड़ा क्या है। उन्होंने कहा कि…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रोहड़ू हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चिड़गांव क्षेत्र में जनगणना ड्यूटी से लौट रहे एक शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा वीरवार को पुलिस थाना चिड़गांव के अंतर्गत धामवाड़ी के पास हुआ। यहां एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। दुर्घटना में वाहन चालक शिक्षक बलवंत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, दीवान चंद निवासी गांव गजीयानी, डाकघर सिंदासली, तहसील चिड़गांव ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि वाहन संख्या एचपी 10बी-5690 धामवाड़ी के पास सड़क से नीचे गिर गया है।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, चंडीगढ़ एनएचपीसी लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यालय, सेक्टर-31 ए, चंडीगढ़ में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के साथ विश्वकर्मा दिवस श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक आदित्य गौतम सहित कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सपरिवार भाग लिया। इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना और हवन किया गया। उपस्थित लोगों ने भगवान विश्वकर्मा से एनएचपीसी परिवार की सुख-समृद्धि, उन्नति एवं निरंतर प्रगति की कामना की। साथ ही, राष्ट्र निर्माण में एनएचपीसी के योगदान को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम के उपरांत दोपहर 1 बजे से लंगर का आयोजन…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार और एसजेवीएन निगम मुख्यालय, शिमला के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ किया गया। यह पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत 17 सितंबर को परियोजना परिसर, झाकड़ी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुई। कार्यक्रम में परियोजना के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस, ई. राजीव कपूर ने उपस्थित अधिकारियों एवं…