एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर सीटू समन्वय समिति रामपुर की बैठक में एक दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित मजदूर प्रतिरोध कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रामपुर क्षेत्र से व्यापक मजदूर लामबंदी करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कामराज ने की, जबकि संयोजक नीलदत्त शर्मा ने कार्यक्रम की तैयारियों की रूपरेखा रखी। सीटू जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह और राज्य कमेटी सदस्य संजीव ने बताया कि सीटू ने एक दिसंबर को दिल्ली में कम से कम एक लाख वॉलंटियर्स को जुटाने का लक्ष्य रखा है। देशभर से मजदूर दिल्ली पहुंचेंगे और रामलीला मैदान से संसद एवं इंडिया गेट की…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर अंतरिक्ष में छिपे रहस्यों को समझने की दिशा में राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झाकड़ी के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय कदम बढ़ाया है। विद्यालय की छात्र टीम ने नासा के सिटिजन साइंस प्रोजेक्ट इंटरनेशनल एस्टेरॉयड सर्च कैंपेन के अगस्त 2026 अभियान में भाग लेते हुए दो संभावित क्षुद्रग्रहों की पहचान की है। खास बात यह है कि हिमाचल प्रदेश से अभियान में शामिल 39 टीमों द्वारा किए गए तीन प्रारंभिक डिटेक्शन में से दो झाकड़ी स्कूल की टीम के नाम दर्ज हुए हैं। यह अभियान समग्र शिक्षा, हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित किया गया था।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला जिला शिमला के सुन्नी के ओगली क्षेत्र से लापता हुए पिता-पुत्री की तलाश का दर्दनाक अंत हो गया है। करीब 12 दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पहले पिता और अब 18 वर्षीय बेटी का शव सतलुज नदी से बरामद हुआ है। दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार कुलदीप राणा अपनी 18 वर्षीय बेटी स्नेहा के साथ 12 सितंबर की रात पिकअप वाहन में कुमारसैन की ओर गए थे। रात करीब डेढ़ बजे कुलदीप ने अपनी पत्नी से फोन पर बातचीत कर बताया था…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू जिला कुल्लू के निरमंड उपमंडल के तहत 30 सितंबर को जगातखाना में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान और उनकी मांगों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखने के उद्देश्य से ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, हिमाचल प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह की अध्यक्षता में होने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। ग्रामीणों को अपनी समस्याएं, शिकायतें और विकास संबंधी मांगें सीधे मंत्री एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष रखने का…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू लोगों को लंबे समय से चले आ रहे विवादों से राहत दिलाने और लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला कुल्लू में ‘मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 3.0’ अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत जिला एवं तालुका न्यायालयों में लंबित मामलों को मध्यस्थता के माध्यम से कम खर्च और कम समय में निपटाने को बढ़ावा दिया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुल्लू के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल तिवारी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को विवादों के वैकल्पिक समाधान के लिए मध्यस्थता अपनाने के प्रति जागरूक…