Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, September 25
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    कुल्लू

    Kullu: निरमंड के जगातखाना में 30 सितंबर को होगा ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम

    निरमंड के जगतखाना में 30 सितंबर को ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम होगा। ग्रामीण मंत्री के समक्ष समस्याएं, मांगें और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दे रख सकेंगे।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 25, 2026Updated:September 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू

    जिला कुल्लू के निरमंड उपमंडल के तहत 30 सितंबर को जगातखाना में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान और उनकी मांगों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखने के उद्देश्य से ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

    जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, हिमाचल प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह की अध्यक्षता में होने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। ग्रामीणों को अपनी समस्याएं, शिकायतें और विकास संबंधी मांगें सीधे मंत्री एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा। अधिकारियों द्वारा प्राप्त शिकायतों और समस्याओं पर मौके पर विचार-विमर्श कर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

    आनी विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों के लोग होंगे शामिल

    कार्यक्रम में आनी विधानसभा क्षेत्र और निरमंड उपमंडल के अंतर्गत आने वाली विभिन्न ग्राम पंचायतों के लोग भाग लेंगे। इनमें कुशवा, बखन, सरघा, जगातखाना, तूनन, खरगा, कशोली, ब्रौ और पोशना पंचायतें शामिल हैं।

    प्रशासन ने संबंधित ग्राम पंचायतों के स्थानीय निवासियों से कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की है। ग्रामीण अपनी क्षेत्रीय समस्याओं, विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों और जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मांगों को कार्यक्रम में रख सकेंगे।

    विभागों को प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित रहने के निर्देश

    निरमंड उपमंडल प्रशासन ने कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित विभागों को अपने-अपने विभाग से जुड़े चल रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और उनकी प्रगति की जानकारी के साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहने को कहा गया है।

    प्रशासन के अनुसार, ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का उद्देश्य जमीनी स्तर पर सरकार और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद मजबूत करना तथा लोगों की समस्याओं और शिकायतों के प्रभावी समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करना है।

    #ARBtimes #आनी #ग्रामीणविकास #जगतखाना #जनसमस्याएं #निरमंड #सरकारगांवकेद्वार #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla News : शिमला के घंडल में HRTC बस और कार में जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Kullu: जिला व तालुका न्यायालयों में कम खर्च में निपटेंगे मामले, कुल्लू में ‘मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 3.0’ अभियान शुरू

    September 24, 2026

    Kullu News : आनी में बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; एक ही गांव के चार लोगों की मौत

    September 22, 2026

    Lahaul News : लाहौल के सिस्सू में खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत; तीन घायल

    September 21, 2026

    Kullu Dussehra 2026 : गायन-नृत्य समेत सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई

    September 20, 2026

    Kullu: उच्चतर शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, कौशलयुक्त और रोजगारपरक बनाने पर जोर : रोहित ठाकुर

    September 19, 2026

    Kullu News : नित्थर में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत

    September 19, 2026

    Kullu: लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित

    September 18, 2026

    Kullu: 5 अक्टूबर से कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए विभिन्न बाजारों के प्लॉटों की नीलामी

    September 16, 2026

    Kullu News: मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विधायक ने पंचायत प्रतिनिधियों से किया संवाद

    September 15, 2026

    Kullu: पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन निरमंड ब्लॉक की बैठक आयोजित

    September 12, 2026

    Kullu: भांग से तैयार होंगे हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पाद और दवाइयां

    September 11, 2026

    Kullu: कटागला-छलाल-रशोल सड़क का भूमि पूजन, 13.18 करोड़ रुपये होंगे खर्च

    September 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 0 3 2
    Users Today : 9
    Total Users : 124032
    Total views : 243946
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.