एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नाचन विधानसभा क्षेत्र के गोहर में आयोजित सात दिवसीय जिला स्तरीय नलवाड़ मेला ख्योड़ के समापन समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने शोभायात्रा में भी भाग लिया। गोहर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले और मंदिर प्रदेश की संस्कृति, सभ्यता और धरोहर का अभिन्न हिस्सा हैं। इनका संबंध किसी एक राजनीतिक दल से नहीं है। इसलिए मेलों और मंदिरों से जुड़े आयोजनों को दलगत राजनीति से ऊपर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि निमंत्रण मिलने के बाद ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने आईटीडीपी भवन रिकांग पिओ में तहसील कल्पा के अनुसूचित जाति समुदाय के कल्याण, अधिकारों और विभिन्न मामलों को लेकर परिचर्चा आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने की। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों और समुदाय के लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। कुलदीप कुमार धीमान ने बताया कि जनगणना-2011 के अनुसार तहसील कल्पा की कुल जनसंख्या 19,190 है, जिसमें अनुसूचित जाति समुदाय की आबादी 2,299 यानी 11.98 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि आयोग के गठन के बाद यह उनका 10वां जिला प्रवास…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर जिला किन्नौर की बाल विकास परियोजना पूह के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के 12 पदों पर भर्ती की जाएगी। बाल विकास परियोजना अधिकारी पूह अंजु नेगी ने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय अवधि में आवेदन करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका के पद सुन्नम-1, लोअर जंगी, करला, लोअर कानम, गोतांग, नाको, लोअर लियो, अपर हांगो, मकरमंग, रुवांग, लम्बर और डुबलिंग आंगनबाड़ी केंद्रों में भरे जाएंगे। ये केंद्र ग्राम पंचायत सुन्नम, जंगी, स्पिलो, कानम, शलखर, नाको, लियो, हांगो, मूरंग, लम्बर और डुबलिंग के अंतर्गत आते हैं। शैक्षणिक योग्यता और पात्रता…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर एचपीएस की ओर से 17 सितंबर से 2 अक्तूबर 2026 तक स्वच्छता ही सेवा (SHS) अभियान-2026 चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बुधवार को तलाई एवं बद्राश में राष्ट्रीय राजमार्ग-05 के किनारे संचालित स्थानीय स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए ‘स्वच्छ फूड स्ट्रीट’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रामपुर एचपीएस के परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान स्थानीय स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें स्वच्छता किट एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाने के साथ-साथ…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के 28 सितंबर को प्रस्तावित काशापाट दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला प्रशासन की टीम ने काशापाट पहुंचकर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल और आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीसी शिमला अनुपम कश्यप, एसपी शिमला गौरव सिंह और एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाले मार्गों और अन्य आवश्यक इंतजामों की समीक्षा की। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को तैयारियों से जुड़े कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मौके पर चल रहे…