Author: ATUL RAJ

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला गॉर्टन मिशन स्कूल कोटगढ़ में वार्षिक दिवस समारोह हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। समारोह में डीएसपी आनी राजीव मेहता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में स्कूल के जूनियर सेक्शन के विद्यार्थियों ने मनमोहक रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। चंबा नृत्य और महिला सशक्तिकरण पर आधारित संगीतमय प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। मिडिल सेक्शन के विद्यार्थियों ने ‘सोने की चिड़िया’ कहे जाने वाले भारत की खुशहाली, गुलामी और स्वतंत्रता संघर्ष की कहानी को नाटिका के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। जूनियर और सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने डंबल और जिमनास्टिक में…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश ने पंचायती राज व्यवस्था में डिजिटल तकनीक के उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। प्रदेश हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम पोर्टल लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने शुक्रवार को डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासनिक संस्थान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं को लेकर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर पोर्टल लॉन्च किया। इस अवसर पर मंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत बेस्ट प्रैक्टिसेज पर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नवगठित महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संघ का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित किया गया। समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और केंद्रीय छात्र संघ के पदाधिकारियों एवं छात्र प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। केंद्रीय छात्र संघ के मुख्य पदाधिकारियों के साथ विभिन्न संकायों, समितियों, सोसायटियों एवं क्लबों के छात्र प्रतिनिधियों का चयन शैक्षणिक योग्यता एवं मेरिट के आधार पर किया गया है। समारोह में अध्यक्ष खेमा देवी, उपाध्यक्ष साहिल सिंह नलवा, सचिव त्रिशा…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर एचपीएस द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्तूबर 2026 तक स्वच्छता ही सेवा (SHS) अभियान-2026 आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जनभागीदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कशोली में निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। 24 सितंबर को आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं और 12वीं के 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन रामपुर एचपीएस के परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान विभागाध्यक्ष प्रापण एवं संविदा, रामपुर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के 28 सितंबर को रामपुर के प्रस्तावित दौरे को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस रामपुर की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामपुर विधायक एवं सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नंदलाल ने की। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों, कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और क्षेत्र की विकास संबंधी मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान ग्राम पंचायत काशापाट में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इससे पहले जिला प्रशासन की…

Read More