Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 10
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Education: गॉर्टन मिशन स्कूल कोटगढ़ में वार्षिक दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित

    गॉर्टन मिशन स्कूल कोटगढ़ में वार्षिक दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित हुआ। डीएसपी आनी राजीव मेहता ने विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    गॉर्टन मिशन स्कूल कोटगढ़ में वार्षिक दिवस समारोह हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। समारोह में डीएसपी आनी राजीव मेहता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में स्कूल के जूनियर सेक्शन के विद्यार्थियों ने मनमोहक रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। चंबा नृत्य और महिला सशक्तिकरण पर आधारित संगीतमय प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। मिडिल सेक्शन के विद्यार्थियों ने ‘सोने की चिड़िया’ कहे जाने वाले भारत की खुशहाली, गुलामी और स्वतंत्रता संघर्ष की कहानी को नाटिका के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

    गॉर्टन मिशल स्कूल कोटगढ़ के वार्षिक समारोह में पहाड़ी नाटी प्रस्तुत करते छात्र

    जूनियर और सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने डंबल और जिमनास्टिक में रोमांचक करतब दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। वहीं, सीनियर वर्ग की छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ पर कथक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी, जो समारोह के मुख्य आकर्षणों में रही।

    समारोह के दौरान मुख्य अतिथि राजीव मेहता ने विभिन्न प्रतियोगिताओं और शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। अंतर-सदन प्रतियोगिताओं में क्रॉस कंट्री, सीनियर सोशल साइंस क्विज और अकादमिक प्रतियोगिताओं में टैगोर सदन ने ट्रॉफी हासिल की। भाषण, बास्केटबॉल और कॉमर्स क्विज में इकबाल सदन, हिंदी भाषण प्रतियोगिता में दीनबंधु सदन तथा बैडमिंटन, साइंस क्विज, वॉलीबॉल, हिंदी एवं अंग्रेजी कविता पाठ, एथलेटिक्स और रस्साकशी में सरोजिनी सदन विजेता रहा। सरोजिनी सदन ने सर्वश्रेष्ठ सदन की ट्रॉफी अपने नाम की। बेस्ट एथलीट का पुरस्कार वानी वर्मा और दक्ष शर्मा को प्रदान किया गया।

    समारोह में सत्र 2025-26 के लिए विद्यार्थियों को शैक्षणिक पुरस्कार भी दिए गए। आईएसई की वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर आराध्या ग्रेक तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर मन्नत ठाकुर को सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रत्येक कक्षा में उत्तम आचरण के लिए विद्यार्थियों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।

    कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्रधानाचार्य रोहिणी मिन्हास ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। मुख्य अतिथि राजीव मेहता ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

    #AnnualDay #ARBtimes #GortonMissionSchool #Kotgarh #कोटगढ़ #गॉर्टनमिशनस्कूल #राजीवमेहता #वार्षिकदिवससमारोह #सरोजिनीसदन #स्कूलसमाचार #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleSports: रामपुर कॉलेज में ऊना ने जीती अंतर महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप
    Next Article Mandi: बारबेक्यू-नेशन हॉस्पिटैलिटी में 1600 पदों पर भर्ती, 29 सितंबर से साक्षात्कार
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Mandi News : जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरू

    November 3, 2026

    Rampur Bushahr: झाकड़ी स्कूल में शिक्षकों को मिलेट्स के महत्व के प्रति किया जागरूक, डॉ. करण सिंह गुलेरिया ने दी पोषण संबंधी जानकारी

    October 31, 2026

    JNVST: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 के प्रवेश पत्र जारी, 28 नवंबर को होगी परीक्षा

    October 30, 2026

    HPSOS Exam 2027: हिमाचल ओपन स्कूल परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, यहां देखें फीस और लास्ट डेट

    October 30, 2026

    Education: सनशाइन पब्लिक स्कूल के फेट में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, आकर्षक मॉडल बने मुख्य आकर्षण

    October 26, 2026

    Rampur Bushahr: स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

    October 25, 2026

    Education: जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में स्प्रिंगडेल स्कूल के शिवांश ने हासिल किया पहला स्थान

    October 19, 2026

    Kullu: नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों में होगी लाइव निगरानी और ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग

    October 17, 2026

    Himachal News : कॉलेज रैंकिंग 2025-26: हमीरपुर कॉलेज प्रदेश में अव्वल, RKMV दूसरे और संजौली तीसरे स्थान पर

    October 17, 2026

    Himachal News : स्कूलों में दाखिले के लिए आयु सीमा तय, नर्सरी में 3 और पहली कक्षा में 6 साल जरूरी

    October 17, 2026

    Education: ओल्ड ब्लॉक की मरम्मत में देरी पर विद्यार्थी परिषद नाराज, उग्र आंदोलन की चेतावनी

    October 15, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने दिखाई रुचि

    October 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    दैनिक राशिफल 23 फरवरी 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

    February 23, 2026

    कांगड़ा में बड़ी कार्रवाई : 5 नशा तस्करों की ₹82 लाख की संपत्ति जब्त, 12 किलो चरस के साथ किए थे गिरफ्तार

    June 29, 2025

    Rampur Bushahr: रामपुर में अवैध रेहड़ी-फड़ी वालों पर प्रशासन का शिकंजा, संयुक्त टीम ने की सख्त कार्रवाई

    July 17, 2025

    Rampur Bushahr : सातवें वित्तायोग अध्यक्ष व विधायक नंद लाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं

    February 17, 2025

    Bilaspur: श्री नैना देवी जी मंदिर नववर्ष मेला: श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर उपायुक्त की वर्चुअल समीक्षा बैठक

    December 25, 2025

    BJP State President Election : हिमाचल में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की तारीख तय, 1 जुलाई को होगा एलान

    June 29, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 6 1 8
    Users Today : 16
    Total Users : 128618
    Total views : 251315
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.