एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर सर्वपल्ली राधाकृष्णन बी.एड./एम.एड. एवं डिग्री कॉलेज, बालना (नोगली) ने शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बी.एड. द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। संस्थान के सभी प्रशिक्षुओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर संस्थान और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया। परीक्षा परिणाम में दिव्या कश्यप, पुत्री भरत सिंह कश्यप ने 83.14 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। साक्षी कपटिया, पुत्री सूरत राम ने 82.28 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान तथा प्रमिला देवी, पुत्री तारा चंद ने 81.42 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। संस्थान की विशेष उपलब्धि यह…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित कुल्लू प्रवास के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रतिबंध लागू किए हैं। जिला दंडाधिकारी कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। राष्ट्रपति का प्रस्तावित प्रवास 6 से 8 अक्तूबर 2026 तक है। इस दौरान अटल टनल रोहतांग और मनाली स्थित माता हिडिंबा मंदिर के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए संबंधित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। आदेश के अनुसार 5 से 8 अक्तूबर 2026…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर एचपीएस द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्तूबर 2026 तक स्वच्छता ही सेवा (SHS) अभियान-2026 का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत 25 सितंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दत्तनगर में ‘स्वच्छ पाठशाला: यूथ फॉर स्वच्छता’ के अंतर्गत अंतर-हाउस खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन रामपुर एचपीएस के परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं के लिए कबड्डी और छात्रों के लिए वॉलीबॉल प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें विद्यालय के चार हाउस—इरावती, अस्किनी, विपाशा और शतुद्री—के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर सर्वपल्ली राधाकृष्णन बी.एड./एम.एड. एवं डिग्री कॉलेज, बालना (नोगली), रामपुर बुशहर में सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक आचार्य राजिंद्र सदरेट ने किया। उन्होंने संस्थान की प्राचार्या, शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को देश के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और…
मंडी, 25 सितंबर। श्रम, रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग के माध्यम से बारबेक्यू-नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड में सर्विस स्टीवर्ड और किचन हेल्पर के करीब 1600 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इन पदों के लिए पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी पात्र होंगे। जिला रोजगार अधिकारी मंडी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास या इससे अधिक होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 11,000 से 14,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी के नियमानुसार पीएफ, ईएसआईसी, निःशुल्क भोजन और आवास की सुविधा भी मिलेगी। उन्होंने…