एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रिकांगपिओ किन्नौर जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी की अध्यक्षता में चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया और चुनाव आयुक्त का पुतला भी जलाया। प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूचियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर के शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तकलेच में अंडर-14 छात्र वर्ग की जिला स्तरीय माइनर गेम्स खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिला के 20 खंडों से करीब 650 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, वालीबाल, खो-खो और बैडमिंटन की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। उद्घाटन समारोह में पंचायत समिति रामपुर की अध्यक्ष पूजा डोगरा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी ली और दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान विभिन्न खंडों से आए खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर लूहरी जल विद्युत परियोजना-1 द्वारा हिन्दी पखवाड़ा के समापन अवसर पर सोमवार को कार्यालय परिसर बिथल में हिन्दी कार्यशाला, काव्य गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परियोजना के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह के प्रथम चरण में आयोजित हिन्दी कार्यशाला में मुख्य वक्ता डॉ. मोहन लाल गौतम ने राजभाषा हिन्दी के प्रभावी प्रयोग तथा प्रशासनिक कार्यों में इसके महत्व पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग पर जोर दिया। इसके बाद आयोजित काव्य गोष्ठी में परियोजना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला जिला शिमला में जनगणना का कार्य तेजी से जारी है। जिला प्रधान जनगणना आयुक्त एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप के आवास पर भी सोमवार को जनगणना कार्य पूरा किया गया। जिला प्रशासन के अनुसार, शिमला जिले में अब तक करीब 95 प्रतिशत जनगणना कार्य पूरा हो चुका है। जनगणना कार्य पूरा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि कोई भी परिवार जनगणना कार्य से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि यदि किसी परिवार के घर अभी तक जनगणना कर्मी नहीं…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर पूर्व चेयरमैन हिमकोफेड एवं भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने रविवार को ननखड़ी क्षेत्र की खोलीघाट पंचायत में पंचायत प्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याएं सुनीं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बिजली, स्वास्थ्य, जलशक्ति, पशुपालन और लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों में स्टाफ की भारी कमी है, जिससे लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कौल सिंह नेगी ने कहा कि खोलीघाट पीएचसी में डॉक्टर नहीं है और स्वास्थ्य केंद्र चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के सहारे चल रहा है। उन्होंने…