Author: ATUL RAJ

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर जी.बी. पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नवगठित कॉलेज स्टूडेंट्स सेंट्रल एसोसिएशन (CSCA) की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को महाविद्यालय सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों एवं उपस्थित सदस्यों ने ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने CSCA की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई। छात्र प्रतिनिधियों ने महाविद्यालय की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने तथा विद्यार्थियों के हितों के लिए निष्ठा और…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर  विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर एचपीएस द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्तूबर 2026 तक स्वच्छता ही सेवा (SHS) अभियान-2026 आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में 28 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर बायो-डायवर्सिटी पार्क, बाजीर बावड़ी में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में रामपुर एचपीएस के कर्मचारियों के साथ-साथ आवेरी महिला मंडल की महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान बायो-डायवर्सिटी पार्क परिसर और आसपास के क्षेत्रों की गहन सफाई की गई। पार्क में एकत्रित कचरे…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर ननखड़ी तहसील की ग्राम पंचायत देलठ और करांगला के विभिन्न गांवों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से चूबर खड्ड से देलठ-करांगला तक प्रस्तावित उठाऊ सिंचाई योजना का करीब 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। योजना के शेष कार्य को पूरा करने और इसे सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अब अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता है। जल शक्ति विभाग के अनुसार योजना को 1180.86 लाख रुपये की लागत से प्रशासनिक स्वीकृति एवं व्यय स्वीकृति 2 सितंबर 2021 को अतिरिक्त मुख्य सचिव, जल शक्ति विभाग की ओर से प्रदान की गई थी। इसके…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा के उपायुक्त कुल्लू के पद पर स्थानांतरण के अवसर पर सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विदाई समारोह आयोजित किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी तथा उनके कार्यकाल की सराहना की। डॉ. अमित कुमार शर्मा ने 3 फरवरी 2024 को उपायुक्त किन्नौर का कार्यभार संभाला था। करीब ढाई वर्ष के कार्यकाल के दौरान उन्होंने जिले के अधिकांश दूरदराज क्षेत्रों और गांवों का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। विदाई समारोह को…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला राजकीय महाविद्यालय चायल-कोटी में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को हुआ। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि किया। इस अवसर पर उन्होंने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों से पहुंचे जूडो खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जूडो महज एक खेल नहीं, बल्कि अनुशासन और आत्मसंयम की कला है। युवाओं में इस मार्शल आर्ट के प्रति रुचि लगातार बढ़ रही है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि करीब एक दशक…

Read More