Author: ATUL RAJ

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर उपमंडल रामपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने, युवाओं को नशे से दूर रखने और गांवों में खेल एवं पर्यटन की संभावनाओं को विकसित करने के उद्देश्य से नारायण स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2026 का आयोजन किया जा रहा है। चार दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन 10 से 13 अक्टूबर तक मतरेवल-कुमसु में होगा। फेस्टिवल के दौरान वॉलीबॉल, ट्रेल रनिंग, रस्साकशी और मैराथन सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें पुरुष और महिला वर्ग के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। रामपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में राजीव, पंकज, दीवान, अंशुल…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू जिला कुल्लू के बिहाली के स्थानीय मुद्दों और विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम बंजार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह मियां, ग्राम पंचायत रैला एवं रैला-द्वितीय के प्रतिनिधियों सहित एनएचपीसी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की ओर से उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई। एनएचपीसी प्रबंधन ने स्थानीय समुदाय की चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए आपसी सहयोग और सौहार्द की भावना के साथ समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक रुख अपनाया। बैठक के बाद ग्राम पंचायत रैला एवं…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर डीएवी पब्लिक स्कूल रामपुर बुशहर के विद्यार्थियों ने डीएवी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न खेल स्पर्धाओं में कई पदक हासिल किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। अंडर-14 बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पावनी शर्मा और अदिति राज शर्मा ने रजत पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वहीं, दिव्यांशी ने बॉक्सिंग में कांस्य पदक जीता। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र मोक्षित सोनी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन के…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्यूरी में सोमवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में ज्यूरी-बधाल पंचायत की बीडीसी सदस्य नीलम लश्टी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि ने एनएसएस स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवकों से शिविर के दौरान पूरी लगन और सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित किसान सचिवालय कमेटी की बैठक नीरथ में आयोजित हुई। बैठक में परियोजना प्रभावित किसानों की लंबित मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, आगामी 27 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। हिमाचल किसान सभा लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी के महासचिव देवकी नंद और कृष्णा राणा ने कहा कि लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित किसानों की मांगों को पूरा करने में सरकार, प्रशासन और सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार समझौते और सहमति बनने के…

Read More