Author: ATUL RAJ

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर उपमंडल के गानवी क्षेत्र के ग्रामीणों को लंबे समय से चली आ रही आवाजाही की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। गानवी खड्ड पर 120 फीट लंबे डीडीआर बेली पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। यह पुल गानवी-क्याव-कूट-किन्फी-सुरु संपर्क मार्ग पर ज्यूरी के नजदीक आरडी 0/090 पर बनाया गया है। पुल का निर्माण कार्य 19 सितंबर से शुरू होकर 26 सितंबर को पूरा हुआ। इसके साथ ही एसडीओ मैकेनिकल विंग काजा भीमसेन नेगी ने अब तक 122 बेली पुलों का निर्माण पूरा कर लिया है। पिछले वर्ष अगस्त में आई…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंडी जिले के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा चौक में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व भाजपा सरकार पर प्रदेश को कर्ज के बोझ में धकेलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है और कर्मचारियों, पेंशनरों, महिलाओं, युवाओं तथा जरूरतमंद वर्गों के हित में योजनाएं लागू की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश को जीएसटी कंपनसेशन और आरडीजी के रूप में करीब 60 हजार करोड़ रुपये मिले, लेकिन इनका…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर वाल्मीकि सुधार सभा रामपुर ने अनुसूचित जाति समुदाय से जुड़े विभिन्न मामलों के समाधान की मांग को लेकर हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान सहित आयोग के सदस्यों को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने समुदाय के पात्र लोगों को आवश्यक दस्तावेज और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उचित कार्रवाई की मांग रखी। सभा के सचिव दीपक डिल्लों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि वाल्मीकि समाज के कई परिवार पिछले करीब 60 वर्षों से रामपुर बुशहर में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि समुदाय के पात्र लोगों के हिमाचली…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर बुशहर बी.एड. संस्थान नोगली कलना में शनिवार को कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्प्रिंग लीडरशिप रामपुर के तत्वावधान में किया गया। संस्था मिनिस्ट्री ऑफ कोऑपरेटिव अफेयर्स से संबद्ध तथा आईएसओ प्रमाणित है। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को अकादमिक स्किल और इंडस्ट्री स्किल के बीच के अंतर को समझाना तथा रोजगार के लिए आवश्यक कौशल के प्रति जागरूक करना रहा। प्रशिक्षण सत्र में विद्यार्थियों को उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने और विभिन्न व्यावहारिक कौशल विकसित करने की जानकारी दी गई। इस दौरान प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर भारतीय विद्यार्थी परिषद/संस्थान के आह्वान पर स्प्रिंग डेल पब्लिक विद्यालय खनेरी के प्रांगण में राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अध्यापक-अध्यापिकाओं सहित समस्त विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सामूहिक गायन के दौरान पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भोगेश्वर शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति सम्मान, समर्पण और राष्ट्रप्रेम की भावना का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, ईमानदारी,…

Read More