एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू
पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ब्लॉक निरमंड, जिला कुल्लू की बैठक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस निरमंड के सभागार में ब्लॉक अध्यक्ष मोहरध्वज शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एसोसिएशन की विभिन्न गतिविधियों और संगठन को मजबूत करने से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन जिला कुल्लू की कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर नियुक्त सदस्यों को निरमंड ब्लॉक की ओर से बधाई दी गई। जिला अध्यक्ष रामदेव ठाकुर, उपाध्यक्ष गुरदयाल नेगी, भुंतर ब्लॉक से राजेंद्र कुमार, एडिशनल जनरल सेक्रेटरी लाल सिंह महंत, चीफ एडवाइजर सोहन लाल, गुरदयाल सिंह चौधरी, श्याम लाल शर्मा व मोहरध्वज सहित अन्य पदाधिकारियों को बधाई दी गई।
इसके अलावा वरिष्ठ सलाहकार सुंदर सिंह ठाकुर, रमेश पराशर व ऋषि राज भल्ला, सलाहकार घनश्याम नेगी, पुरुषोत्तम राम, टेकचंद व सुरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष तुलसी राम, अतिरिक्त कोषाध्यक्ष पुने राम, प्रेस सचिव ओम प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त प्रेस सचिव कुलदीप शर्मा, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी पवन कुमार तथा अतिरिक्त ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी हरनाम सिंह को भी शुभकामनाएं दी गईं।
बैठक में राज्य कार्यकारिणी सदस्य/स्टेट डेलीगेट के रूप में मोहन जोशी, चंद्रशेखर, अमर नैन, उगम राम, भुंतर ब्लॉक से मोहर सिंह, पदम सिंह, दुर्गा दास, कमला घई, चंद्र प्रकाश और राम सिंह की नियुक्ति पर भी निरमंड ब्लॉक की ओर से बधाई दी गई।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को संगठन के माध्यम से प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।
यह जानकारी निरमंड ब्लॉक जिला कुल्लू के सचिव/कैरियर ईश्वर सिंह ठाकुर ने दी।
