Author: ATUL RAJ

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर एसएफआई रामपुर इकाई की सह सचिव पूजा विद्यार्थी ने कहा कि रामपुर ठारला बस लंबे समय से नियमित रूप से संचालित नहीं हो रही है और यह रूट लगभग बंद हो चुका है। इसके अलावा रामपुर–बसारा बस सेवा भी बंद होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि रामपुर से अन्य क्षेत्रों के लिए चलने वाली कई बसें भी समय-सारिणी के अनुसार नहीं चल रही हैं, जिससे लोगों को शिक्षण संस्थानों, कार्यालयों और अन्य जरूरी कार्यों के लिए समय पर पहुंचने में…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को बंजार विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत वाली सड़क एवं पुल परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY)-4 के तहत बंजार क्षेत्र में 150 करोड़ रुपये की लागत से 20 नई सड़कों का निर्माण एवं विस्तार किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की सड़क संपर्क व्यवस्था और पर्यटन को नई गति मिलेगी। मंत्री ने नाबार्ड के तहत 1.12 करोड़ रुपये की लागत से सुचेहण-शांगड़ सड़क के सुधारीकरण तथा 1.96 करोड़ रुपये की लागत से तरहेड़ा वैली…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग की ओर से विभिन्न संगठनों के साथ आज बचत भवन में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने की। आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि जनप्रतिनिधि, एनजीओ के सदस्य आयोग की कान आँखे हैं। अनुसूचित जाति वर्ग के साथ कोई अपराध या कुछ भी गलत होता है तो उसकी सूचना कुछ मिनटों में आयोग तक पहुंच जाती है और तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाती है। उन्होंने कहा कि छुआछूत अभिशाप है और इसके खिलाफ सख्त कानून बने हैं लेकिन जब…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी जिला रोजगार कार्यालय मंडी के सौजन्य से बार्बेक्यू-नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड द्वारा हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में लगभग 400 पदों को भरने के लिए 3 अगस्त 2026 को कैंपस साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय, खलियार (मंडी) में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में 18 से 30 वर्ष आयु के 10वीं, 12वीं तथा होटल मैनेजमेंट या संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 16,000 रुपये सीटीसी (11,000 रुपये इन-हैंड) वेतन मिलेगा। तीन माह…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला नारकंडा के हाटू मंदिर के समीप गाहन जंगल में सोमवार को भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान खर्शू और मौरू प्रजाति के करीब 450 पौधे लगाए गए। यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश वन विभाग, कर्नल एडवेंचर एंड स्पोर्ट्स, 133 डोगरा रेजिमेंट (ईको टास्क फोर्स) तथा नारकंडा-गाहन क्षेत्र के स्थानीय ग्रामीणों के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन अरण्यपाल (आईएफएस) सी.बी. तहसीलदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ वन मंडल अधिकारी, कोटगढ़ अरुण कुमार तथा कर्नल लखविंदर सिंह भी मौजूद…

Read More