Author: ATUL RAJ

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए मंगलवार को जिला परिषद भवन, चलौंठी में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री तथा शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों, बीडीसी चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों को सम्मानित किया गया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा करना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से 2022 तक जनप्रतिनिधियों…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर नंबरदार जनकल्याण महासंघ हिमाचल प्रदेश की रामपुर इकाई की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान नंबरदारों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर तहसीलदार रामपुर योगेश कुमार को ज्ञापन भी सौंपा गया। महासंघ ने जिला शिमला के सभी उपमंडलों में नंबरदारों और राजस्व अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित करने की मांग उठाई, ताकि समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके। बैठक में राजेंद्र कुमार को रामपुर नंबरदार यूनियन का अध्यक्ष चुना गया। वहीं, योगराज और जिया लाल शर्मा को उपाध्यक्ष, भारत भूषण मेहता को महासचिव, महेंद्र भंडारी को सलाहकार तथा दुर्गा सिंह…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, नई दिल्ली मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल से भेंट की। इस दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश के विद्युत क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण एवं लंबित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और इनके शीघ्र समाधान का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के निःशुल्क विद्युत हिस्से के बदले नवीकरणीय ऊर्जा प्रमाण-पत्र (REC) प्रदान करने का मामला प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य को अपने निःशुल्क विद्युत हिस्से का उचित लाभ मिलना चाहिए तथा इस संबंध में आवश्यक स्पष्टीकरण और समाधान प्रदान किया…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू जिला रेडक्रॉस सोसाइटी और जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र कुल्लू की ओर से जिले की विभिन्न पंचायतों में दिव्यांगजनों के लिए विशेष दिव्यांगता पुनर्वास मूल्यांकन शिविर आयोजित किए जाएंगे। सहायक आयुक्त एवं नोडल अधिकारी डॉ. जयबंती ठाकुर ने बताया कि शिविरों का आयोजन 10 से 25 सितंबर तक किया जाएगा। सभी शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। शिविरों की शुरुआत 10 सितंबर को ग्राम पंचायत टील के पंचायत घर से होगी। 11 सितंबर को थाटीबीड और गोपालपुर पंचायतों के लिए पंचायत घर थाटीबीड में शिविर लगाया जाएगा। 24 सितंबर को धाउगी, दुशाहड़, कनोंण, बनोगी, रैला-1, रैला-2…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर सर्वपल्ली राधाकृष्णन बी.एड., एम.एड. एवं डिग्री कॉलेज, बालना-नोगली में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में पूजा-अर्चना और हवन के साथ किया गया। संस्थान परिसर में आयोजित विशेष हवन में प्रबंधन, प्राचार्या, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने श्रद्धापूर्वक आहुतियां अर्पित कर नए सत्र के सफल, मंगलमय एवं ज्ञानवर्धक होने की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत हवन संपन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने आहुति डालकर ज्ञान, बुद्धि, विवेक एवं सद्बुद्धि का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान पूरा संस्थान परिसर भक्तिमय और…

Read More