एबारअी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में एलाइड एवं हेल्थकेयर शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (आईजीएमसी), शिमला और डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा में बैचलर ऑफ रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। दोनों संस्थानों में वर्ष 2026-27 के शैक्षणिक सत्र से प्रतिवर्ष 30-30 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा सरकार ने हमीरपुर में एलाइड एवं स्वास्थ्य सेवा महाविद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया है। संस्थान में कुल 330 सीटें होंगी। इनमें बीएससी लेबोरेटरी साइंसेज, बीएससी रेडियोलॉजी, बीएससी एनेस्थीसिया, बीएससी ऑप्टोमेट्री…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला ग्राम पंचायत दूधालटी में ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ को लेकर विशेष संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ का शुभारंभ आगामी 2 अक्तूबर को किया जाएगा। योजना के तहत टूटू विकास खंड से करीब 782 परिवारों का चयन किया गया है। वर्तमान चरण में आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर विकास खंड में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए चार दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम 7 सितंबर से 15 अक्तूबर तक छह चरणों में पंचायत समिति सभागार रामपुर में आयोजित होगा। इसमें विकास खंड की 39 ग्राम पंचायतों के कुल 313 प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य भाग लेंगे। सहायक आयुक्त विकास एवं खंड विकास अधिकारी रामपुर अंकुश ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की क्षमता का निर्माण करना और उन्हें पंचायतों के प्रभावी संचालन, कर्तव्यों तथा जिम्मेदारियों की आवश्यक जानकारी प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर शिक्षक दिवस के अवसर पर SDPI Computer Education Institute, Rampur Bushahr की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की सामाजिक और प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में हिमकॉन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक विकेश चौहान (गिन्नी भाई) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान Himalayan Sports & Welfare Foundation के निदेशक अजय ठाकुर (पिंकु), सरकारी ठेकेदार रणजीत कंवर, हरीश धड़ेल और साहिल मेहता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण SDPI के माध्यम से निःशुल्क एक वर्षीय कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के साथ विकेश चौहान का…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर शिक्षक दिवस के अवसर पर सर्वपल्ली राधाकृष्णन बी.एड./एम.एड. एवं डिग्री कॉलेज, बालना (नोगली) की ओर से महात्मा गांधी मेडिकल अस्पताल, खनेरी में लंगर सेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों, तीमारदारों और जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया गया। लंगर सेवा में संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार शर्मा, प्राचार्या डॉ. सीमा भारद्वाज सहित शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्थान के सदस्यों ने स्वयं भोजन परोसकर सेवा भाव का परिचय दिया। इस दौरान करीब 280 से 300 मरीजों एवं तीमारदारों को भोजन उपलब्ध करवाया गया। अध्यक्ष डॉ. मुकेश…