Author: ATUL RAJ

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस एवं शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा महाविद्यालय एवं डिग्री कॉलेज, नोगली-बालना ने आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए विशेष पहल की है। संस्थान के संस्थापक डॉ. मुकेश कुमार ने BPL, SC, ST और OBC वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को B.Ed. पाठ्यक्रम में विशेष फीस छूट देने की घोषणा की है। संस्थान की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, गरीबी रेखा से नीचे (BPL) आने वाले परिवारों के विद्यार्थियों को B.Ed. पाठ्यक्रम में विशेष फीस छूट दी जाएगी। पात्र BPL विद्यार्थी ₹33,000 प्रतिवर्ष, यानी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू जिला सड़क सुरक्षा समिति कुल्लू की बैठक सोमवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) सुरजीत कुमार राठौर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण तथा सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े आवश्यक कदम प्राथमिकता के आधार पर उठाने तथा प्रभावी सुझाव देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के पहाड़ी भौगोलिक क्षेत्र को देखते हुए तीखे मोड़ों और गहरी खाइयों वाले स्थानों पर मजबूत क्रैश बैरियर लगाए जाएं। साथ…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रोहड़ू मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस की प्रभावी कार्रवाई और मामलों में मजबूत जांच एवं न्यायालय में प्रभावी पैरवी के चलते चरस तस्करी के एक मामले में आरोपी को दोषसिद्धि हुई है। विशेष न्यायालय रोहड़ू ने आरोपी को 3 वर्ष 6 माह के कठोर कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। पुलिस के अनुसार, पुलिस थाना चिड़गांव में 18 मार्च 2025 को दर्ज अभियोग संख्या 27/2025 में धारा 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी विक्रम सिंह उर्फ वीरू, निवासी रोल्पा, नेपाल, को माननीय…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने सोमवार को शिमला जिले के मशोबरा विकास खंड स्थित राज्य पंचायत संसाधन केंद्र में 33 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित डिजिटल स्टूडियो का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि डिजिटल स्टूडियो के निर्माण से पंचायती राज संस्थाओं के प्रशिक्षुओं और प्रतिनिधियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पंचायत प्रतिनिधि डिजिटल दौर की नवीनतम तकनीक और उपकरणों की जानकारी हासिल कर ग्रामीण विकास को और गति प्रदान कर सकेंगे। उन्होंने डिजिटल स्टूडियो की गुणवत्ता एवं इसके उपयोग से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी अधिकारियों…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल (जी.बी.पी.एम.) राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में सोमवार को करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल तथा विज्ञान विभाग की ओर से बंसल एकेडमी के सहयोग से विशेष जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार का विषय “सीएसआईआर-यूजीसी नेट, उच्च शिक्षा में शोध के अवसर एवं करियर की दिशाएं” रहा। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के एमएससी वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान और गणित के विद्यार्थियों के लिए किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में शोध के प्रति रुचि एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा उन्हें सीएसआईआर-यूजीसी नेट और जेआरएफ जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी…

Read More