Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Wednesday, October 14
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हमीरपुर

    Hamirpur: मेडिकल कॉलेजों की मशीनों के आधुनिकीकरण पर खर्च होंगे 500 करोड़ रुपये: मुख्यमंत्री

    हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों में 500 करोड़ रुपये से अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी। सरकार 300 मेडिकल ऑफिसर, 200 स्पेशलिस्ट और 150 सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भर्ती करेगी।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    नादौन के कांगू में प्रदेश मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का फूलाें के हार से स्वागत करते ग्रामीण

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, हमीरपुर

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में अत्याधुनिक डायग्नॉस्टिक सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक मशीनें स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तकनीक से मेडिकल कॉलेजों में जांच सुविधाएं और अधिक सटीक एवं प्रभावी होंगी तथा मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिल सकेगा।

    मुख्यमंत्री रविवार को नादौन विधानसभा क्षेत्र के कांगू में आयोजित जन स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में स्थापित की जा रही अत्याधुनिक मशीनें फिलहाल दिल्ली के एम्स जैसे संस्थानों में ही उपलब्ध हैं। बिलासपुर स्थित एम्स के अलावा लुधियाना और जालंधर जैसे शहरों में भी इस स्तर की सुविधाएं अभी उपलब्ध नहीं हैं।

    650 डॉक्टरों की होगी भर्ती

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मेडिकल कॉलेजों के साथ-साथ 70 आदर्श चिकित्सा संस्थानों में भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्तियां कर रही है, ताकि लोगों को उनके घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। सरकार 300 मेडिकल ऑफिसर, 200 स्पेशलिस्ट डॉक्टर और 150 सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भर्ती करने जा रही है।

    उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में नादौन, कांगू, गलोड़ और धनेटा के अस्पतालों में भी चिकित्सकों की नियुक्तियां की गई हैं। सरकार का उद्देश्य प्रदेशवासियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है।

    हमीरपुर में इसी वर्ष शुरू होगा अलाइड हेल्थ सर्विसेज कॉलेज

    ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जोल सप्पड़ स्थित डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज का शीघ्र शुभारंभ किया जाएगा। यहां उत्तर भारत का पहला अलाइड हेल्थ सर्विसेज संस्थान स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्थान में इसी शैक्षणिक सत्र से दाखिले शुरू करने के लिए कुलपति को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

    इस संस्थान के माध्यम से अलाइड हेल्थ सर्विसेज से जुड़े विभिन्न प्रोफेशनल्स को हमीरपुर में ही तैयार किया जाएगा, जिससे प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध होगा।

    कांगू में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण

    मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों से जन स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नादौन और हमीरपुर के अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि कांगू के सीनियर सेकेंडरी स्कूल को राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का दर्जा दिया गया है। स्कूल के लिए नए भवन का निर्माण किया जाएगा और विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके साथ ही प्राथमिक स्कूल के भवन का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।

    आर्थिक चुनौतियों के बावजूद विकास कार्य जारी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनौतीपूर्ण आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। स्वास्थ्य और शिक्षा सहित सभी प्रमुख क्षेत्रों के लिए बजट में आवश्यक प्रावधान किए जा रहे हैं और विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।

    कांगू पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

    इस अवसर पर कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष रामचंद्र पठानिया, ओबीसी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डॉ. मोहन लाल, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, पूर्व विधायक मनजीत डोगरा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष ढटवालिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, एडीसी अभिषेक गर्ग, एसपी बलवीर सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी, अधिकारी, पंचायत जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

    #AlliedHealthServices #ARBtimes #DoctorsRecruitment #HealthInfrastructure #HealthNews #HealthServices #HimachalNews #himachalpradesh #MedicalCollege #MedicalModernization #Nadoun #SukhvinderSinghSukhu Hamirpur
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal : 2 अक्टूबर से सोलन में शुरू होगी ‘अपना परिवार सुखी परिवार योजना’, 2 लाख परिवारों को मिलेगा लाभ
    Next Article Shimla: थाना संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्य का शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया भूमि पूजन
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Hamirpur News : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- जनभावना नहीं, मनमर्जी से चल रही सरकार

    September 20, 2026

    Hamirpur: 800 करोड़ रुपये देकर एसजेवीएनएल से वापस लेंगे धौलासिद्ध प्रोजेक्ट : मुख्यमंत्री

    September 18, 2026

    Hamirpur: उत्तराखंड से पूछें भाजपा नेता उनकी पीड़ा, हिमाचल के हितों की कांग्रेस ने मजबूती से पैरवी की : सुक्खू

    September 17, 2026

    Hamirpur News : NIT हमीरपुर पहुंचे DGP, युवाओं से बोले- चिट्‌टे के खिलाफ लड़ाई में बनें भागीदार

    September 14, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Hamirpur : बिना अनुमति स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने पर भाजपा विधायक डॉ. जनक राज पर FIR दर्ज

    August 21, 2026

    HPRCA क्लर्क भर्ती 2026 : हिमाचल प्रदेश में क्लर्क के 40 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

    August 8, 2026

    Hamirpur : HPRCA ने 4 भर्ती परीक्षाओं के शेड्यूल की घोषणा की; 9 और 14 अगस्त को होगी CBT परीक्षा

    July 29, 2026

    Himachal : हमीरपुर में डाकिए के किराए के कमरे से मिले कॉल लेटर, आधार व ATM कार्ड; डाकिया सस्पेंड

    July 22, 2026

    Himachal : हमीरपुर में बेटे का खौफनाक कदम: शराब के नशे में 65 वर्षीय पिता को मुक्कों से पीट-पीटकर मार डाला

    July 16, 2026

    Hamirpur : 14 वर्षीय लड़की की संदिग्ध मौत, सुसाइड नोट के आधार पर पड़ोसियों समेत 8 लोगों पर केस दर्ज

    July 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 5 1 8
    Users Today : 217
    Total Users : 126518
    Total views : 247687
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.