Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: एनएच-05 पर रामपुर में 539 अतिक्रमण चिह्नित, 66 कबाड़ वाहन भी बन रहे यातायात में बाधा

    रामपुर में NH-05 पर भेरा खड्ड से बधाल तक 539 अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं। 66 पुराने व अनुपयोगी वाहनों को हटाने की भी तैयारी है।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    रामपुर उपमंडल से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर अतिक्रमण और लंबे समय से सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी वाहनों को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी तेज कर दी है। भैरा खड्ड से बधाल तक एनएच-05 के करीब 53 किलोमीटर हिस्से में 539 अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग विंग की ओर से संबंधित लोगों को नियमानुसार नोटिस भी जारी कर दिए गए हैं।

    इस संबंध में उपमंडलाधिकारी रामपुर बुशहर ने विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त शिमला को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी है। रिपोर्ट में एनएच-05 पर चिह्नित अतिक्रमणों के साथ-साथ रामपुर नगर परिषद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहे पुराने और अनुपयोगी वाहनों का भी उल्लेख किया गया है।

    भैरा खड्ड से बधाल तक चिह्नित हुए अतिक्रमण

    प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक एनएच-05 पर भैरा खड्ड स्थित किलोमीटर 254/00 से बधाल स्थित किलोमीटर 307/00 तक रामपुर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले हिस्से में अतिक्रमण का सर्वेक्षण किया गया। सर्वेक्षण के दौरान कुल 539 अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं। संबंधित अतिक्रमणकारियों को लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग विंग द्वारा नियमों के तहत नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

    प्रशासन अब इन अतिक्रमणों को नियमानुसार हटाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। अतिक्रमण हटने से राष्ट्रीय राजमार्ग की चौड़ाई बनाए रखने के साथ सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में भी सुधार की उम्मीद है।

    रामपुर शहर में 66 पुराने वाहन भी बड़ी समस्या

    रिपोर्ट में रामपुर नगर परिषद क्षेत्र से गुजरने वाले एनएच-05 पर लंबे समय से खड़े 66 पुराने, क्षतिग्रस्त और अनुपयोगी वाहनों को भी यातायात के लिए परेशानी का कारण बताया गया है। ये वाहन लंबे समय से सड़क किनारे और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर खड़े हैं। इनके कारण सड़क की उपयोगी जगह कम होने के साथ यातायात प्रभावित हो रहा है।

    रामपुर शहर में पहले से ही पार्किंग की सुविधा सीमित है। ऐसे में लंबे समय से खड़े अनुपयोगी वाहनों के कारण समस्या और गंभीर हो जाती है। प्रशासन की रिपोर्ट में ऐसे वाहनों को हटाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है।

    अतिरिक्त पार्किंग स्थलों की जरूरत

    प्रशासन का मानना है कि पुराने वाहनों को हटाने के साथ ही रामपुर शहर में अतिरिक्त पार्किंग स्थलों की पहचान और विकास भी जरूरी है। पर्याप्त पार्किंग सुविधा उपलब्ध होने से सड़क किनारे वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग को कम किया जा सकता है और यातायात जाम की समस्या से भी राहत मिल सकती है।

    अब उपायुक्त शिमला को भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई पर नजर रहेगी। एनएच-05 पर चिह्नित अतिक्रमणों को हटाने और अनुपयोगी वाहनों को सड़क से हटाने की कार्रवाई से रामपुर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठने की उम्मीद है।

    #ARBtimes #Bushahr #Encroachment #HimachalNews #hpnews #NH05 #Rampur #RampurBushahr #RampurBushahr #RampurNews #NH05 #Encroachment #ShimlaNews #HimachalNews #TrafficUpdate #Rampur #Bushahr #HPNews #ArbTImes #RamPurNews #ShimlaNews #TrafficUpdate
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleआईजीएमसी शिमला में स्वाइन फ्लू से 64 वर्षीय मरीज की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर ने चलाया पौधारोपण अभियान, रोपे 200 पौधे

    August 30, 2026

    Rampur Bushahr: मानसून से हुए नुकसान की पुनर्बहाली के लिए एक सप्ताह में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

    August 29, 2026

    Rampur Bushahr: विधानसभा घेराव के लिए रामपुर से जाएंगे 100 से अधिक पेंशनर, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

    August 29, 2026

    Rampur Bushahr: बड़ी CA कंपनियों की अस्पष्ट रेट नीति से बागवानों में असमंजस, सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

    August 28, 2026

    HRTC: हिमबस प्लस कार्ड से सफर होगा आसान, किराये में छूट के साथ कैशबैक का भी लाभ

    August 27, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में जल्द फिर शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, शिंगला हेलीपोर्ट पर तैनात रहेगी एंबुलेंस

    August 27, 2026

    Rampur Bushahr: जनगणना-2027: स्व-गणना के माध्यम से भागीदारी की अपील

    August 27, 2026

    Rampur Bushahr: पेंशनरों ने सरकार को चेताया, मांगें पूरी न हुईं तो 2027 में नहीं करेंगे सहयोग

    August 26, 2026

    Rampur Bushahr: ठाकुर सेन नेगी प्रीमियर लीग के पोस्टर का अनावरण, 27 सितंबर से होगा क्रिकेट टूर्नामेंट

    August 25, 2026

    Rampur Bushahr: रामलीला आयोजन के लिए एनओसी को लेकर नगर परिषद में बैठक

    August 25, 2026

    MC Rampur: सीवरेज में सहयोग न करने वालों पर होगी कार्रवाई, लवी मेले समेत शहर की समस्याओं पर मंथन

    August 25, 2026

    Rampur Bushahr: गानवी–क्याओ–कूट–किन्फी सड़क पर अस्थायी मार्ग से सीमित आवागमन के लिए सुरक्षा निर्देश

    August 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 2 6 0
    Users Today : 44
    Total Users : 121260
    Total views : 238926
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.