एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी स्कूलों में अध्ययनरत छात्रों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्टेनलेस स्टील की पानी की बोतलें वितरित करने का निर्णय लिया है। यह योजना मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत लागू की जा रही है, जिसके अंतर्गत प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। जारी आदेशों के अनुसार, प्रदेश के 143 ब्लॉकों के माध्यम से पात्र छात्रों को ये बोतलें वितरित की जाएंगी। इसके लिए जिला स्तर के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की कुल…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय रामपुर के समीप प्रस्तावित पार्किंग स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ स्थल की भौतिक स्थिति, उपलब्ध भूमि, यातायात दबाव और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पार्किंग निर्माण की संभावनाओं पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग (एनएच) एवं बी एंड आर तथा राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्थल के तकनीकी पहलुओं जैसे पहुंच मार्ग, भूमि की उपयुक्तता, जल निकासी व्यवस्था, संभावित पार्किंग क्षमता और सुरक्षा मानकों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर बुशहर के दत्तनगर स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘द किंग ऑफ द हिमालयन रिंग टाइटल फाइट सीरीज-1’ प्रोफेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता देर रात सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता का आयोजन बुशहर बॉक्सिंग क्लब रामपुर और द हिमालयन किंग प्रमोशन हाउस के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें इंडियन बॉक्सिंग काउंसिल का भी सहयोग रहा। कार्यक्रम में प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश प्रोफेशनल बॉक्सिंग संगठन के अध्यक्ष महेंद्र स्तान, जिला अध्यक्ष अरुण मेहता…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (CITU) की क्षेत्रीय समन्वय समिति रामपुर ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा की भाजपा नेतृत्व वाली सरकारों पर मजदूर आंदोलनों के दमन का आरोप लगाते हुए रामपुर, दत्तनगर, निरथ और बायल में विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और पूरे एनसीआर में चल रहे मजदूर संघर्षों के समर्थन में आयोजित किया गया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए CITU शिमला जिला अध्यक्ष कुलदीप डोगरा सहित अन्य नेताओं ने कहा कि यह केवल औद्योगिक विवाद नहीं, बल्कि मजदूर वर्ग के अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर बुशहर कबड्डी संघ रामपुर के सदस्यों द्वारा वीरवार को रिकॉन्गपीओ से हिमाचल दिवस पर सम्मानित होकर लौट रही भारतीय कबड्डी टीम के खिलाड़ियों का रामपुर पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस टीम में भारतीय कबड्डी टीम की उपकप्तान पुष्पा राणा (जिला सिरमौर), भावना शर्मा (जिला मंडी) और चम्पा ठाकुर (जिला चम्बा) शामिल रहीं। रिकॉन्गपीओ से रामपुर पहुंचने पर संघ के महासचिव दलीप भलुनी, फाउंडर मेंबर संजय सूद और सदस्य तरुण शर्मा ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। हिमाचल दिवस के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा जिला किन्नौर के मुख्यालय रिकॉन्गपीओ में…