एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर क्षेत्र के असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश भवन एवं निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड, रामपुर द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं सैकड़ों परिवारों के लिए नई उम्मीद बनकर उभरी हैं। इन योजनाओं के तहत अब तक 205 श्रमिक परिवारों को लगभग ₹82.37 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। यह मदद केवल आर्थिक सहयोग तक सीमित नहीं रही, बल्कि लाभार्थियों को सम्मानजनक जीवन की दिशा में आगे बढ़ने का मजबूत आधार भी प्रदान कर रही है। सबसे अधिक लाभ…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश में राज्य निर्वाचन आयोग ने शहरी निकाय चुनावों का ऐलान कर दिया है। प्रदेश के 51 नगर निकायों में 17 मई को मतदान कराया जाएगा। इनमें धर्मशाला, पालमपुर, सोलन और मंडी नगर निगम सहित 25 नगर परिषद और 22 नगर पंचायत शामिल हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि चुनाव प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में कुल 1,80,963 पुरुष और 1,79,882 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जबकि 1,808 युवा मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। मतदाता…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर में उपमंडल स्तरीय लोक शिकायत निवारण समिति की बैठक राज्य वित्त आयोग हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नन्द लाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपमंडल रामपुर से संबंधित जन समस्याओं और विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक का संचालन उपमंडलाधिकारी हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने किया। अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति पर सख्ती अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि बैठकों में केवल वही अधिकारी उपस्थित हों, जो निर्णय लेने में सक्षम हों और अपने विभाग से संबंधित विषयों की पूर्ण जानकारी रखते हों। कुछ विभागों के सक्षम अधिकारियों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर हिमाचल दूध उत्पादक संघ के आह्वान पर 23 अप्रैल को दत्तनगर में दूध उत्पादकों की मांगों को लेकर प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए निरमंड, रामपुर, आनी, करसोग, छतरी, नारकंडा और ननखड़ी ब्लॉकों के गांव-गांव में लगातार बैठकें की जा रही हैं। हिमाचल किसान सभा के राज्य सचिव देवकी नंद, दूध उत्पादक संघ के संयोजक प्रेम चौहान और किसान सभा निरमंड ब्लॉक के अध्यक्ष पूर्ण ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा बजट में दूध के दाम बढ़ाने के फैसले का संघ स्वागत करता है। इसके बावजूद जमीनी स्तर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर विधानसभा क्षेत्र के देवठी व तकलेच में मंगलवार को भाजपा नेता एवं पूर्व हिमकोफेड चेयरमैन कौल सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘कुपोषण मुक्त भारत’ संकल्प को आगे बढ़ाते हुए पोषण किटों का वितरण किया। ये किटें मंडी सांसद कंगना रनौत के प्रयासों से उपलब्ध करवाई गई थीं, जिन्हें गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को सौंपा गया। इस अवसर पर कौल सिंह ने कहा कि ‘सही पोषण–देश रोशन’ के नारे के साथ चलाया जा रहा यह अभियान माताओं और बच्चों को कुपोषण से मुक्त कर एक स्वस्थ एवं सशक्त भारत की…