एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी जिला मंडी प्रशासन ने आगामी दक्षिण-पश्चिम मानसून-2026 को ध्यान में रखते हुए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में गत शुक्रवार देर सायं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सौजन्य से एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने की। कार्यशाला में मानसून से पूर्व सभी विभागों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई और संभावित आपात स्थितियों से प्रभावी एवं समयबद्ध ढंग से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर हिमाचल किसान सभा लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी के आह्वान पर आज परियोजना प्रभावित किसानों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और विरोध स्वरूप परियोजना का कार्य भी बंद करवा दिया। इस प्रदर्शन में सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए हिमाचल किसान सभा के राज्य महासचिव राकेश सिंहा, डॉ. ओंकार शाद, प्रभावित कमेटी के महासचिव देवकी नंद, अध्यक्षा कृष्णा राणा, कपिल ठाकुर और प्रेम चौहान ने प्रदेश सरकार, प्रशासन और सतलुज जल विद्युत निगम (SJVN) पर किसानों की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | किन्नौर जिला सड़क सुरक्षा समिति किन्नौर की मासिक बैठक आज उपायुक्त कार्यालय रिकांग पिओ में उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। इस दौरान जिले में सड़क दुर्घटनाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। जानकारी के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक 11 सड़क दुर्घटनाओं में 10 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि वर्ष 2025 में कुल 44 दुर्घटनाओं में 27 लोगों की जान गई थी। वहीं पिछले वर्ष इसी अवधि तक…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रोहड़ू लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को पांच दिवसीय राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने जनसमूह को संबोधित करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनके विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। मंत्री ने बताया कि सड़क निर्माण और सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर थाना रामपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 9.31 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरजीत सिंह (24) पुत्र बग्गा सिंह, निवासी महादेव कॉलोनी, डाकघर सूरजपुर, रायपुर सियूड़ी, तहसील कालका, जिला पंचकूला (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया और मामले की जांच को आगे बढ़ाया गया। जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले में जुड़े अन्य लोगों की शिनाख्त शुरू की। जांच में सामने आया कि एक अन्य आरोपी सुखपाल सिंह…