एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 में 27 जून तक सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों के भुगतान के लिए 212 करोड़ रुपये जारी किए हैं। सरकार का कहना है कि वित्तीय अनुशासन, संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और ‘व्यवस्था परिवर्तन’ की नीति के सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से सामने आने लगे हैं। जारी राशि में 131.03 करोड़ रुपये पेंशनरों तथा 80.97 करोड़ रुपये सरकारी कर्मचारियों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों के भुगतान के लिए स्वीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश पर वित्त विभाग ने लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूराे | रामपुर बुशहर बुशहर कर्मचारी खेल संस्कृति एवं कल्याण संघ, रामपुर के तत्वावधान में आयोजित अंतर्विभागीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुभारंभ रविवार को पटबंगला मैदान में हुआ। प्रतियोगिताओं का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी (प्रभारी) चमन भारती ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। मुख्य अतिथि चमन भारती ने कहा कि खेल और संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर हैं, जिन्हें संजोकर रखना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति में सकारात्मकता, समर्पण, अनुशासन, संयम और लगन जैसे गुणों का विकास करते हैं, जिससे व्यक्तित्व एवं चरित्र का निर्माण होता है। खेलों के माध्यम से…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रविवार को मंडी सदर उपमंडल की ग्राम पंचायत कोट तुंगल के कुन का तर में लगभग 12.09 करोड़ रुपये (1208.75 लाख रुपये) की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी–जोगिंदरनगर वाया कोटली मार्ग पर सभी बस सेवाएं शीघ्र बहाल करने की भी घोषणा की। मंत्री ने 8.25 करोड़ रुपये की लागत से ब्यास नदी पर निर्मित बेली सस्पेंशन ब्रिज का उद्घाटन किया। वर्ष 2023 की प्राकृतिक आपदा में बाढ़ के कारण पुराना पुल बह गया था। नए पुल के बनने से जोगिंदरनगर, मंडी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | किन्नौर किन्नौर कैलाश यात्रा-2026 को सुरक्षा कारणों से अगले आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मार्ग सुरक्षित घोषित होने तक यात्रा करने का प्रयास न करें। प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 12 जून 2026 को राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में श्रद्धालुओं की आस्था और परंपराओं को ध्यान में रखते हुए 1 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक किन्नौर कैलाश यात्रा आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। निर्णय के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला शिमला में आयोजित 34वीं राज्य स्तरीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) महिला खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन रविवार को आईटीआई चौड़ा मैदान में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच हुआ। समापन समारोह में उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया तथा सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। समारोह का सबसे भावुक और प्रेरणादायक क्षण तब देखने को मिला, जब औपचारिक कार्यक्रम के बाद उपायुक्त अनुपम कश्यप खिलाड़ियों के साथ पंक्ति में बैठकर भोजन करने पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से आत्मीयता के साथ बातचीत…