Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 21
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    BCC: रामपुर में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर, कार्यकारिणियों के गठन की तैयारी

    रामपुर में ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में संगठन को बूथ, मंडल और ब्लॉक स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया गया। कांग्रेस प्रभारी विदित चौधरी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    ब्लॉक कांग्रेस रामपुर की शुक्रवार को परिधि गृह में आयोजित बैठक में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में एआईसीसी महासचिव एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी विदित चौधरी, शिमला जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरी कृष्ण हिमराल, जिला कांग्रेस प्रभारी रमेश ठाकुर और पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी विशेष रूप से मौजूद रहे।

    बैठक से पहले रामपुर पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं का ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैठक में स्थानीय स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए पार्टी को तैयार करने पर मंथन किया गया।

    प्रदेश कांग्रेस प्रभारी विदित चौधरी ने कहा कि मजबूत संगठन की नींव बूथ स्तर से तैयार होती है। इसी उद्देश्य से बूथ, मंडल और ब्लॉक स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए कार्यकारिणियों का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही पार्टी को गांव और पंचायत स्तर तक प्रभावी ढंग से मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव संपन्न होने के बाद अब पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी ऊर्जा संगठनात्मक गतिविधियों में लगानी चाहिए।

    उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेदों को पीछे छोड़कर पार्टी हित में एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। विदित चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और प्रदेश सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आम लोगों के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने और उनकी समस्याओं को पार्टी स्तर पर उठाने का आग्रह किया।

    विदित चौधरी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा चंदा चोर पार्टी बन चुकी है और कांग्रेस विधायकों को खरीदने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की नीतियों का मजबूती से मुकाबला करने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान रामपुर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों के साथ-साथ स्थानीय समस्याओं और अपनी चिंताओं को पार्टी नेतृत्व के समक्ष रखा। कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं के सुझावों और समस्याओं को सुना तथा संगठनात्मक स्तर पर आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया।

    बैठक में ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न मंडलों के प्रतिनिधि, पार्टी के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    #ARBtimes #Congress #HimachalNews #RamPurNews #कांग्रेस #कांग्रेससंगठन #बूथस्तर #ब्लॉककांग्रेस #मंडलस्तर #रामपुर #रामपुरकांग्रेस #रामपुरबुशहर #रामपुरसमाचार #विदितचौधरी #शिमलासमाचार #हरीकृष्णहिमराल #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleLHEP: लुहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन का तीसरा सम्मेलन नीरथ में संपन्न
    Next Article NSUI: फीस वृद्धि के खिलाफ NSUI ने उठाई विद्यार्थियों की आवाज, मुख्यमंत्री ने फीस कम करने के दिए निर्देश
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: गानवी में भाजपा मंडल सराहन की मासिक बैठक आयोजित, समस्याओं पर हुई चर्चा

    November 20, 2026

    Rampur Bushahr: नरैण बाहली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की विशेष बैठक, कनछीन वैली जोन कार्यकारिणी का गठन

    November 19, 2026

    Rampur Bushahr: सैराग मैदान के निर्माण कार्य का भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने लिया जायजा, सांसद कंगना रनौत का जताया आभार

    November 17, 2026

    Rampur Bushahr: सीटू ने श्रम कल्याण कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, 1 दिसंबर को दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होने का आह्वान

    November 16, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में उपचुनाव हुआ तो कांग्रेस की होगी जीत : राव धन सिंह

    November 16, 2026

    Mandi News : अराजकता फैलाकर लोकतंत्र पर भीड़तंत्र हावी करना चाहते हैं राहुल गांधी : जयराम ठाकुर

    November 3, 2026

    Himachal News : रामपुर के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 वर्ष की आयु में शिमला में ली अंतिम सांस

    November 3, 2026

    Himachal Politics : 2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस की विदाई और बीजेपी की वापसी तय : हिमंत

    November 1, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन का गठन, गोपाल कश्यप बने अध्यक्ष

    October 28, 2026

    Shimla: महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी का हिसाब दे सुक्खू सरकार: राकेश डोगरा

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: नोगली में जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, बोले- रामपुर में भाजपा की जीत तय

    October 26, 2026

    Rampur BJP: 26 अक्टूबर को नोगली में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे जयराम ठाकुर

    October 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Weather update : हिमाचल में हिमस्खलन और भारी बारिश की चेतावनी, सतर्क रहें

    March 2, 2025

    Gram-Sabha: कलेड़ा मझेवटी पंचायत का बड़ा फैसला: बिना अनुमति फेरी-कबाड़ व्यापार पर रोक, गौवंश छोड़ने पर ₹5000 जुर्माना

    July 5, 2026

    Kangra : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, कहा-अपने ही बोझ से गिरेगी सरकार

    January 22, 2026

    Rampur Bushahr: उषा देवी को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मान — वन्यजीव सुरक्षा में उत्कृष्ट साहस और सेवा का प्रतीक

    July 7, 2025

    Shimla News : शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 257 ग्राम चिट्टा बरामद, पंजाब से सप्लायर गिरफ्तार

    October 27, 2026

    दैनिक राशिफल 11 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    March 11, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 4 8 1
    Users Today : 0
    Total Users : 129481
    Total views : 252657
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.