Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, October 6
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    LHEP: लुहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन का तीसरा सम्मेलन नीरथ में संपन्न

    नीरथ में लुहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन का तीसरा सम्मेलन संपन्न हुआ। प्रमोद पालसरा अध्यक्ष और सतीश महासचिव चुने गए।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    लुहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन (सम्बद्ध सीटू) का तीसरा सम्मेलन नीरथ में आयोजित किया गया। सम्मेलन के संचालन के लिए चार सदस्यों का अध्यक्षमंडल गठित किया गया, जिसने सम्मेलन की कार्यवाही संचालित की।

    सम्मेलन में यूनियन की 13 सदस्यीय नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें प्रमोद पालसरा को अध्यक्ष, अमित को उपाध्यक्ष, सतीश को महासचिव, शुभम को सचिव और कुन्दन शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं मंजीत, रजनीश, लोकेंद्र, रोहित जोशी, सुमन, सुरेंद्र, इन्द्रा और नीतू को कमेटी सदस्य चुना गया। सम्मेलन में सीटू जिला शिमला अध्यक्ष कुलदीप डोगरा, जिला कमेटी सदस्य राजपाल, काम राज, तिलक तथा 1500 मेगावाट यूनियन के अध्यक्ष राजकुमार, चंद्रपाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए सीटू जिला अध्यक्ष कुलदीप डोगरा ने केंद्र सरकार की श्रम नीतियों पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों के मुनाफे को बढ़ाने के लिए मजदूर, किसान और आम जनता विरोधी नीतियां लागू कर रही है। उन्होंने चार लेबर कोड को मजदूर विरोधी बताते हुए इन्हें तत्काल निरस्त करने की मांग की। साथ ही उन्होंने मनरेगा से जुड़े प्रावधानों को प्रभावित करने वाले वीबी-जी-राम-जी कानून को वापस लेने के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।

    सीटू जिला कमेटी सदस्य काम राज ने चारों लेबर कोड—वेतन कोड 2019, औद्योगिक संबंध कोड 2020, सामाजिक सुरक्षा कोड 2020 तथा व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य स्थिति कोड 2020—के प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने आरोप लगाया कि इन कोडों से मजदूरों के लोकतांत्रिक अधिकार, वेतन, सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा कमजोर होगी तथा ठेका, कॉन्ट्रैक्ट और अस्थायी रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने हड़ताल के अधिकार और स्थायी रोजगार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई।

    उन्होंने मांग की कि सभी लेबर कोडों को तत्काल वापस लिया जाए, पुराने श्रम कानून बहाल किए जाएं और मजदूर हित में आवश्यक वैज्ञानिक संशोधन किए जाएं। सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि छात्रों और नौजवानों के संघर्ष ने आम जनता के बीच बदलाव की उम्मीद को मजबूत किया है। उन्होंने मजदूरों से भी अपने अधिकारों और मांगों के लिए संगठित होकर संघर्ष को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

    सम्मेलन के अंत में मजदूर विरोधी चार लेबर कोडों, वीबी-जी-राम-जी कानून तथा लुहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के मजदूरों की मांगों को लेकर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया गया। यूनियन ने प्रोजेक्ट प्रबंधन से मजदूरों की मांगें मनवाने के लिए आंदोलन को और मजबूत करने की बात कही।

    #ARBtimes #CITU #ContractWorkersUnion #HimachalNews #LabourNews #LuhriHydroProject #Nirath #RampurBushahr #ShimlaNews #WorkersUnion
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHRTC: एचआरटीसी रामपुर कर्मशाला में निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप, कर्मचारियों के स्वास्थ्य की हुई जांच
    Next Article BCC: रामपुर में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर, कार्यकारिणियों के गठन की तैयारी
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन चुनाव, प्रधान और महासचिव पद पर दो-दो प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 5, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी

    October 4, 2026

    Rampur Bushahr: शहीद पवन कुमार धंगल की स्मृति में ज्यूरी व्यापार मंडल ने जुटाया 40 यूनिट रक्त

    October 4, 2026

    Rampur Bushahr: मुख्यमंत्री से मिला सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान और बालना-नालटीनाल गांव का प्रतिनिधिमंडल

    October 3, 2026

    Rampur Bushahr: एक दिसंबर से गाय-भैंस के दूध के दाम में 10 रुपये की बढ़ोतरी-मुख्यमंत्री

    October 3, 2026

    Rampur Bushahr: काशापाट स्कूल के नए भवन को मिलेंगे दो करोड़, सीएम ने क्षेत्र के विकास के लिए की कई घोषणाएं

    October 2, 2026

    Rampur Bushahr:रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 232.93 करोड़ रुपये उद्घाटन और शिलान्यास, टिक्कर-जरोल-गाहन सड़क के लिए 35.93 करोड़ रुपये स्वीकृत

    October 2, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में एक दिन में पांच स्कूलों में रेबीज जागरूकता कार्यक्रम, 1,850 विद्यार्थियों को किया जागरूक

    October 1, 2026

    LHEP: लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I की दूसरी मल्टी डिसिप्लिनरी कमेटी की बैठक आयोजित

    September 30, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन के चुनाव 12 अक्टूबर को, 4 और 5 अक्टूबर को भरे जाएंगे नामांकन

    September 30, 2026

    RHPS: रामपुर एचपीएस ने करवाई रंदल स्कूल में ‘वेस्ट टू आर्ट’ प्रतियोगिता भी आयोजित

    September 30, 2026

    Rampur Bushahr: सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों के स्वास्थ्य की हुई जांच, नप परिसर में लगाया स्वास्थ्य शिविर

    September 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 6 6 9
    Users Today : 19
    Total Users : 125669
    Total views : 246441
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.