Author: ATUL RAJ

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर के खनेरी स्थित महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर में संचालित सरकारी नर्सिंग संस्थान में कथित कुप्रबंधन और छात्राओं के शोषण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पूर्व हिमकोफेड अध्यक्ष एवं भाजपा युवा नेता कौल सिंह नेगी ने इस पूरे प्रकरण को गंभीर और निंदनीय बताते हुए सरकार व प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि मीडिया में सामने आई रिपोर्टें प्रदेश की स्वास्थ्य शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशिक्षु नर्सों से मेस के नाम पर प्रति माह 3600 रुपये वसूले जा रहे हैं,…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर के खनेरी अस्पताल के भीतर रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की दवा दुकान खोलने के प्रस्ताव पर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन रामपुर ने विरोध किया है। इस संबंध में एसोसिएशन ने अस्पताल के मेडिकल अधीक्षक रोशनलाल कोंडल को ज्ञापन सौंपकर निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की। एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार सहित अन्य सदस्यों—रोबिल अग्रवाल, नवीन भलूनी, सुरेश, स्वदेश कुमार, ध्रुव गोयल, भास्कर आनंद, राहुल सूद, राजीव चौहान, तेज शांडिल, मनु वशिष्ट और शिवकुमार शर्मा—ने कहा कि प्रस्तावित दुकान मरीजों के हितों के खिलाफ है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि इस दुकान के…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर गोबिन्द बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर और महात्मा गांधी राजकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, कोटला ज्यूरी के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते पर इंजीनियरिंग महाविद्यालय की ओर से प्रोफेसर अमितेष शर्मा ने निदेशक के रूप में हस्ताक्षर किए, जबकि राजकीय महाविद्यालय रामपुर की ओर से डॉ. सतपाल, सहायक प्राध्यापक (अर्थशास्त्र), प्राचार्य के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रहे। एमओयू का मुख्य उद्देश्य दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करना, तकनीकी एवं व्यावहारिक ज्ञान का आदान-प्रदान सुनिश्चित करना तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास को बढ़ावा देना है। इसके…

Read More

एआरबी टाइमम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर हिमाचल प्रदेश दुग्ध उत्पादक संघ के बैनर तले क्षेत्र के सैकड़ों दुग्ध उत्पादकों ने वीरवार को दत्तनगर मिल्क प्लांट के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी लंबित समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी प्रेषित किया। प्रदर्शन में हिमाचल किसान सभा के राज्य महासचिव राकेश सिंहा सहित डॉ. ओंकार शाद, प्रेम चौहान, देवकी नंद, रणजीत ठाकुर, पूर्ण, तुला राम, सुभाष, गीता राम, बिहारी लाल, राम लाल, करतार, कृष्णा राणा, रीना, सानू, मान दासी, सरोजनी, लता, पुष्पा देवी और भीष्मा नेगी समेत कई अन्य उत्पादक…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर के सनशाइन पब्लिक स्कूल,पाटबंग्ला के छात्रों ने नए शैक्षणिक सत्र से एक प्रेरणादायक सामाजिक पहल की शुरुआत की है। स्कूल के विद्यार्थियों ने खनेरी अस्पताल में मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों के लिए चपातियां उपलब्ध करवानी शुरू कर दी हैं। ये चपातियां रक्तदान सेवा परिवार सोसाइटी द्वारा संचालित लंगर सेवा के माध्यम से जरूरतमंदों तक पहुंचाई जाएंगी। सोसाइटी द्वारा रोटी बैंक की शुरुआत पिछले वर्ष नवंबर माह में की गई थी, जबकि अस्पताल में लंगर सेवा 10 अक्टूबर से लगातार जारी है। संस्था के अध्यक्ष नितीश भारती ने बताया कि कुछ दिन…

Read More