Author: ATUL RAJ

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर उपमंडल की गानवी पंचायत में पिछले एक वर्ष से बनी सड़क और संपर्क मार्ग की समस्या मानसून की पहली ही बारिश के साथ फिर गंभीर हो गई है। मंगलवार रात से लगातार हुई वर्षा के कारण गानवी खड्ड का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे खड्ड में बनाए गए अस्थायी कलवर्ट के ऊपर से पानी बहने लगा। बुधवार को भी स्थिति चिंताजनक बनी रही। इससे ग्रामीणों में संपर्क मार्ग के किसी भी समय बाधित होने की आशंका गहरा गई और एक बार फिर स्थायी पुल निर्माण की मांग तेज हो गई। ग्रामीणों की मांग…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | कुल्लू सत्र न्यायाधीश कुल्लू प्रकाश चंद राणा की अदालत ने मादक पदार्थ निषेध (एनडीपीएस) अधिनियम के एक मामले में आरोपी धर्म चंद पुत्र सेस राम को दोषी करार देते हुए 14 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोषी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उसे तीन वर्ष का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। जिला न्यायवादी ने बताया कि आरोपी को मादक पदार्थ निषेध अधिनियम की धारा 20 के तहत दोषी ठहराया गया। अभियोजन के अनुसार 24 नवंबर 2022 को शाम लगभग 4:25…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रोहड़ू शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाते हैं, बल्कि स्वस्थ मनोरंजन, अनुशासन, प्रतिस्पर्धा की भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं, जो जीवन में सफलता के लिए आवश्यक हैं। शिक्षा मंत्री सोमवार को रोहड़ू के शीलघाट में आयोजित 50वीं बुशहर क्रिकेट खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आयोजन के लिए स्थानीय युवक मंडल को बधाई देते हुए कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी प्रदेश में…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला शिमला शहर से सब्जी मंडी, अनाज मंडी, लकड़ मंडी तथा ट्रांसपोर्ट गतिविधियों को शहर से बाहर स्थानांतरित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने कदम तेज कर दिए हैं। इसी संबंध में मंगलवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने बताया कि शहर से प्रमुख मंडियों और ट्रांसपोर्ट नगर को स्थानांतरित करने के लिए मेहली के समीप लगभग 300 बीघा प्रस्तावित भूमि का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में राजस्व विभाग के अलावा एपीएमसी, परिवहन विभाग, नगर निगम तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे। उन्होंने कहा कि…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने जिले में नशे के विरुद्ध चल रहे अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए सभी अधिकारियों को नियमित रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक कार्यों की समयबद्ध रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को भेजी जाए, ताकि अभियान की वास्तविक प्रगति सामने आ सके। उपायुक्त जिला स्तरीय एन-कॉर्ड (NCORD) समिति की वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में सभी एसडीएम, डीएसपी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 10 दिन में पूरी करें नशा तस्करों…

Read More