एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामलीला आयोजन के लिए आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करने के संबंध में नगर परिषद रामपुर के बैठक कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष करन शर्मा सहित सभी पार्षद और रामलीला क्लब के सदस्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने रामलीला क्लब के सदस्यों को आश्वासन दिया कि रामलीला के सफल आयोजन के लिए नगर परिषद की ओर से हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। नगर परिषद की ओर से मिले सकारात्मक आश्वासन पर रामलीला क्लब के सदस्यों ने अध्यक्ष, पार्षदों और कार्यकारी अधिकारी…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में बढ़ाई गई फीस वापस लेने, छात्र संघ चुनाव (SCA) बहाल करने और 186 प्रोफेसर भर्तियों के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की रामपुर इकाई ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की तथा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और HPU के कुलपति प्रो. महावीर वर्मा का पुतला दहन कर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान SFI के कैंपस उपाध्यक्ष मुकेश ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी प्रशासनिक और वित्तीय नाकामियों का बोझ फीस वृद्धि के रूप में आम…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर नगर परिषद रामपुर की मासिक बैठक बैठक की नगर परिषद अध्यक्ष करण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जबकि कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में शहर की सीवरेज व्यवस्था, कूड़ा प्रबंधन, हाउस टैक्स, लवी मेला और विभिन्न वार्डों में चल रहे विकास कार्यों समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में सीवरेज व्यवस्था को सुचारू बनाने पर विशेष चर्चा हुई। सीवरेज कनेक्शन लेने और व्यवस्था में सहयोग नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने पर विचार किया गया। बैठक में कहा गया कि सीवरेज व्यवस्था को…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में श्यामार्क ब्रांड का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस ब्रांड के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के व्यवसायियों और स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों की नई पहचान बनाने के साथ व्यापक बाजार उपलब्ध होगा। मसाले, दालें, घी, सूखे मेवे, हस्तशिल्प सहित विभिन्न स्थानीय उत्पाद ई-मार्ट भारत के माध्यम से ऑनलाइन बेचे जा सकेंगे। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल ई-मार्ट ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। ऑनलाइन…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर महात्मा गांधी मेडिकल सर्विस कॉम्प्लेक्स खनेरी में सफाई कार्य कर रहे ठेका मजदूरों से सफाई के अलावा अन्य कार्य करवाने, कथित तौर पर धमकाने और श्रम कानूनों को लागू न करने के विरोध में खनेरी अस्पताल में ठेका मजदूर यूनियन (संबंधित सीटू) के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया। यूनियन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, जिला कमेटी सदस्य देविंद्र, यूनियन अध्यक्ष अंबिका, महासचिव सुनामणि और मिलाप नेगी ने कहा कि खनेरी अस्पताल रामपुर, किन्नौर, आनी,…