Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 25
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    SFI: फीस वृद्धि और छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर SFI का प्रदर्शन, सीएम और वीसी का पुतला फूंका

    हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि, छात्र संघ चुनाव बहाली और 186 प्रोफेसर भर्तियों के विरोध में SFI रामपुर इकाई ने प्रदर्शन कर सीएम व वीसी का पुतला फूंका।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में बढ़ाई गई फीस वापस लेने, छात्र संघ चुनाव (SCA) बहाल करने और 186 प्रोफेसर भर्तियों के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की रामपुर इकाई ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की तथा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और HPU के कुलपति प्रो. महावीर वर्मा का पुतला दहन कर विरोध जताया।

    प्रदर्शन के दौरान SFI के कैंपस उपाध्यक्ष मुकेश ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी प्रशासनिक और वित्तीय नाकामियों का बोझ फीस वृद्धि के रूप में आम छात्रों पर डाल रहा है। उन्होंने कहा कि फीस बढ़ने से गरीब और सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा हासिल करना और मुश्किल हो जाएगा।

    SFI कार्यकर्ता समीर ने CAG रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि वर्ष 2020 से 2022 के बीच हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में 186 प्रोफेसरों की भर्तियां गैरकानूनी तरीके से की गईं। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों के कारण विश्वविद्यालय पर आर्थिक बोझ बढ़ा और अब इसकी भरपाई का भार छात्रों पर फीस वृद्धि के माध्यम से डाला जा रहा है। उन्होंने इन भर्तियों की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

    चमन ने कहा कि विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव बंद होने के बाद छात्रों के पास अपनी समस्याओं और अधिकारों को उठाने के लिए कोई लोकतांत्रिक मंच नहीं बचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसका फायदा उठाकर प्रशासन छात्र विरोधी फैसले ले रहा है।

    उन्होंने कहा कि SFI के आंदोलन के दबाव में विश्वविद्यालय प्रशासन ने बढ़ाई गई फीस के कई हिस्सों को वापस लिया है, लेकिन कुछ प्रतिशत फीस में कटौती पर्याप्त नहीं है। SFI की मांग है कि फीस वृद्धि को पूरी तरह वापस लिया जाए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर छात्र भी विश्वविद्यालय में अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती फीस के कारण उच्च शिक्षा में छात्रों का नामांकन और प्रभावित हो सकता है।

    चमन ने कहा कि SFI इस आंदोलन को प्रदेश के शिक्षण संस्थानों तक ले जाएगी और फीस वृद्धि पूरी तरह वापस होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

    वहीं, पीयूष ने कहा कि SFI ने प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द बढ़ाई गई फीस वापस नहीं ली गई, कथित अवैध भर्तियों के मामले में कार्रवाई नहीं हुई और छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं किए गए, तो संगठन पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन शुरू करेगा। इसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleMC Rampur: सीवरेज में सहयोग न करने वालों पर होगी कार्रवाई, लवी मेले समेत शहर की समस्याओं पर मंथन
    Next Article Rampur Bushahr: रामलीला आयोजन के लिए एनओसी को लेकर नगर परिषद में बैठक
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Education: जी.बी. पंत महाविद्यालय में वित्तीय साक्षरता एवं साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    November 21, 2026

    Education: अभाविप रामपुर इकाई ने मनाया स्त्री शक्ति दिवस, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

    November 19, 2026

    Education: WILDE Student Conference के दूसरे दिन शोध प्रस्तुतियों और वैज्ञानिक कार्यशालाओं में जुटे विद्यार्थी

    November 18, 2026

    Rampur Bushahr: राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जीबी पंत महाविद्यालय में पत्रकारिता पर विशेष व्याख्यान आयोजित

    November 16, 2026

    Education: रामपुर में 17 और 18 नवंबर को होगा WILDE Student Conference 2026

    November 13, 2026

    Mandi News : जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरू

    November 3, 2026

    Rampur Bushahr: झाकड़ी स्कूल में शिक्षकों को मिलेट्स के महत्व के प्रति किया जागरूक, डॉ. करण सिंह गुलेरिया ने दी पोषण संबंधी जानकारी

    October 31, 2026

    JNVST: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 के प्रवेश पत्र जारी, 28 नवंबर को होगी परीक्षा

    October 30, 2026

    HPSOS Exam 2027: हिमाचल ओपन स्कूल परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, यहां देखें फीस और लास्ट डेट

    October 30, 2026

    Education: सनशाइन पब्लिक स्कूल के फेट में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, आकर्षक मॉडल बने मुख्य आकर्षण

    October 26, 2026

    Rampur Bushahr: स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

    October 25, 2026

    Education: जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में स्प्रिंगडेल स्कूल के शिवांश ने हासिल किया पहला स्थान

    October 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Mandi: दुर्गम क्षेत्र बाराड में पहुंचकर डॉक्टरों ने बचाई 78 वर्षीय लज्जे राम की जान

    July 10, 2025

    Shimla News : नशा तस्करों की संपत्तियों पर शिमला पुलिस की कार्रवाई, तीन मामलों में 40.5 लाख सीज

    October 2, 2026

    Kullu: राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में पर्यटन विभाग द्वारा लीडरशिप डेवलपमेंट कैंप का आयोजन

    October 18, 2025

    Education: जीबी पंत कॉलेज रामपुर में एनएसएस कार्यकारिणी का गठन, समाज सेवा के लिए स्वयंसेवकों ने लिया संकल्प

    August 6, 2026

    Rampur Bushahr: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत रामपुर में जागरूकता रैली, विद्यार्थियों ने दिया नशे के खिलाफ संदेश

    June 20, 2026

    Shimla: हपुटवा का विश्वविद्यालय में दूसरे दिन भी प्रदर्शन, कक्षाओं का बहिष्कार जारी

    November 7, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 8 3 9
    Users Today : 1
    Total Users : 129839
    Total views : 253218
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.