एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर भारत-चीन सीमा (LAC) से सटे हंगरंग घाटी के ग्रामीणों ने क्षेत्र की सामरिक एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं को लेकर रक्षा मंत्री और जिला प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने लियो बाईपास रोड के लिए डीपीआर तैयार होने के बाद बजट स्वीकृत करने और पूह गैस एजेंसी से 45 से 50 दिन के बजाय हर माह नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने की मांग की है। लियो बाईपास रोड के लिए जल्द बजट स्वीकृति की मांग हंगरंग घाटी की ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने रक्षा मंत्री, भारत सरकार को उपायुक्त किन्नौर…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू बाल विकास परियोजना अधिकारी, कटराईं खुश्विंदर ठाकुर ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र भजणु में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों को भरने के लिए पात्र महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 16 जुलाई 2026 निर्धारित की गई थी। निर्धारित संख्या से कम आवेदन प्राप्त होने के कारण अब दोनों पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों के लिए निर्धारित न्यूनतम तीन आवेदनों से भी कम आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके चलते…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों ने अग्निवीर भर्ती योजना को बंद करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया और मुख्यमंत्री से इसे केंद्र सरकार के समक्ष उठाने की मांग की।कुल्लू के पूर्व सैनिक शिवदयाल सिंह ने कहा कि अग्निवीर योजना से युवाओं का भविष्य सुरक्षित नहीं है। चार वर्ष की सेवा के बाद युवाओं को नौकरी से बाहर कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सेवा पूरी होने के बाद अग्निवीरों को न तो पेंशन की सुविधा मिलती है और न ही…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर स्वर्गीय ठाकुर सेन नेगी प्रीमियर लीग (TSNPL) के पोस्टर का अनावरण उपमंडलाधिकारी रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर नगर परिषद रामपुर के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ठाकुर सेन नेगी प्रीमियर लीग एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह और सचिव डॉ. देव नेगी भी मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष टीएसएनपीएल में क्रिकेट के साथ युवाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। क्रिकेट प्रतियोगिता के अलावा रस्साकशी, शतरंज और कैरम प्रतियोगिताएं भी होंगी। किन्नौरी संस्कृति कार्यक्रम, ग्रैंड फिनाले,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर हिमकोफेड के पूर्व चेयरमैन एवं रामपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा भाजपा नेता कौल सिंह ने महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर खनेरी में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति को लेकर प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर निशाना साधा है। उन्होंने अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति, बेडों की संख्या बढ़ाने और स्टाफ नर्सों के रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग की है। कौल सिंह ने कहा कि खनेरी अस्पताल चार जिलों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है, लेकिन यहां रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली होने के कारण अल्ट्रासाउंड सुविधा प्रभावित है। इससे मरीजों, विशेषकर गर्भवती…