Author: ATUL RAJ

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर जीबी पंत मैमोरियल पीजी कॉलेज रामपुर के खेल मैदान में जल्द ही बरमूडा घास की हरियाली नजर आएगी। वन विभाग ने मैदान को बेहतर स्वरूप देने के लिए 20 अगस्त से हाइड्रोसीडिंग तकनीक के माध्यम से बरमूडा घास उगाने का कार्य शुरू किया है। अब विभाग की मेहनत रंग लाने लगी है और आगामी सात से 10 दिनों में मैदान में घास तैयार होने की उम्मीद है। खेल मैदान में घास तैयार होने से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। रामपुर वन वृत्त के अधिकारी और कर्मचारी मैदान को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए लगातार…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू हिमाचल किसान सभा रामपुर परियोजना 412 मेगावाट प्रभावित कमेटी के आह्वान पर परियोजना प्रभावित किसानों ने लंबित मांगों को लेकर 25 अगस्त को निरमंड में उपमंडलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में गड़ेच, बाहवा, बाड़ी, कशोली, पोषना, ब्रो, जगातखाना, तुनन, बखन, खरगा और कुशवा पंचायतों के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। इसके बाद किसानों ने उपमंडलाधिकारी निरमंड के माध्यम से ऊर्जा निदेशक, शिमला को मांग पत्र भेजा। प्रदर्शन को हिमाचल किसान सभा के राज्य महासचिव राकेश सिंघा, राज्य सचिव देवकी नंद, जिला अध्यक्ष रणजीत ठाकुर, महासचिव प्रेम चौहान, पूर्ण ठाकुर, सुभाष, दयाल भाटनू और कुलदीप…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर शिमला पुलिस के नशे के अवैध कारोबार और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रामपुर उपमंडल के पुलिस थाना झाकड़ी की टीम ने तीन युवकों से 3.29 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 25 अगस्त को थाना झाकड़ी की टीम ने धार गौरा के समीप डोई खड्ड में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। इस दौरान एक वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एससी विभाग ने संगठनात्मक फेरबदल करते हुए शिमला जिले के छह ब्लॉकों में नए ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है। ये नियुक्तियां एससी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम, हिमाचल प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय समन्वयक करमवीर बोध तथा राज्यसभा सांसद की मंजूरी के बाद की गई हैं। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से प्रभावी होंगी। जारी सूची के अनुसार रामपुर बुशहर ब्लॉक की जिम्मेदारी चुनी लाल जिंटा को सौंपी गई है। चुनी लाल जिंटा गांव खमाड़ी, तहसील ननखड़ी के निवासी हैं। इसके अलावा चौपाल ब्लॉक से जीवन कुमार, रोहड़ू से राजेंद्र सिंह,…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू पुलिस पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन जिला कुल्लू की मासिक बैठक पुलिस लाइन कुल्लू के सभागार में जिला अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक राम देव ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में करीब 60 पुलिस पेंशनर्ज ने भाग लिया। इस दौरान तीन नए सदस्यों बलबीर शर्मा, बलवंत सिंह और भादर सिंह ने एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण की। अध्यक्ष ने नए सदस्यों का हार पहनाकर स्वागत किया। बैठक में ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणियों का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के कारण उन्हें भंग कर नई कार्यकारिणियों के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। एसोसिएशन…

Read More