एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एससी विभाग ने संगठनात्मक फेरबदल करते हुए शिमला जिले के छह ब्लॉकों में नए ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है। ये नियुक्तियां एससी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम, हिमाचल प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय समन्वयक करमवीर बोध तथा राज्यसभा सांसद की मंजूरी के बाद की गई हैं। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से प्रभावी होंगी।
जारी सूची के अनुसार रामपुर बुशहर ब्लॉक की जिम्मेदारी चुनी लाल जिंटा को सौंपी गई है। चुनी लाल जिंटा गांव खमाड़ी, तहसील ननखड़ी के निवासी हैं। इसके अलावा चौपाल ब्लॉक से जीवन कुमार, रोहड़ू से राजेंद्र सिंह, ठियोग-कुमारसैन से शमशेर सिंह, जुब्बल-नावर-कोटखाई से हरि दत्त और शिमला ग्रामीण से मनोज कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
एससी विभाग में इन नियुक्तियों के बाद ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को गति देने की जिम्मेदारी नवनियुक्त अध्यक्षों पर रहेगी। माना जा रहा है कि नई नियुक्तियों से एससी विभाग की संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।
