एआरबी टाइम्स ब्यूरो | कुल्लू उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को ‘एड्स सुरक्षा हेतु जन-सक्रियता अभियान’ (एमएएस) तथा राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) द्वारा निर्धारित 95:95:99 लक्ष्यों और एचआईवी, सिफलिस तथा हेपेटाइटिस-बी के मां से शिशु में संक्रमण की रोकथाम (त्रिस्तरीय संक्रमण उन्मूलन) की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 1 दिसंबर 2026 तक जिले में 95:95:99 के लक्ष्यों को हर हाल में प्राप्त…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) इकाई ने विश्वविद्यालय में नियुक्तियों, पदोन्नतियों तथा यूजीसी-कैरियर एडवांसमेंट स्कीम (सीएएस) के तहत दिए गए वित्तीय लाभों में कथित अनियमितताओं को लेकर एक बार फिर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने मंगलवार को विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार का घेराव करते हुए 19 मई को सौंपे गए पांच ज्ञापनों पर की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी और आरोप लगाया कि एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद प्रशासन ने किसी भी मामले में ठोस कदम नहीं उठाए हैं। एसएफआई का आरोप है…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुर में छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर मंगलवार को एसएफआई रामपुर इकाई ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने महाविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाने, पीटीए फीस समाप्त करने, बंद किए गए दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान एवं कंप्यूटर अनुप्रयोग विषयों में प्रवेश प्रक्रिया पुनः शुरू करने तथा रिक्त पड़े प्राध्यापकों के पदों को शीघ्र भरने की मांग उठाई। एसएफआई प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों की समस्याओं को विस्तार से महाविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखा। इस दौरान प्रशासन ने प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून तक करने की जानकारी दी। इससे…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर एसजेवीएन की 1500 मेगावाट परियोजना में कार्यरत संविदा कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है। मजदूर अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन परियोजना प्रबंधन की ओर से अब तक कोई ठोस और सकारात्मक पहल नहीं की गई है। धरने को संबोधित करते हुए यूनियन के उपाध्यक्ष कामरेड गुरदास ने कहा कि मजदूरों की जायज मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि परियोजना प्रमुख द्वारा कुछ कर्मचारियों को “राइजिंग डे” के अवसर पर प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है, लेकिन इसमें भी मजदूरों के साथ भेदभावपूर्ण…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी जिला रोजगार अधिकारी मंडी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि आईटीआई इलेक्ट्रीशियन के 35 अस्थायी पदों को भरने के लिए 25 जून, 2026 को साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति शर्मा क्रिएशन के माध्यम से की जाएगी तथा उनसे कार्य उप-विभागीय विद्युत अधिकारी, सुंदरनगर के अधीन लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थी का आईटीआई इलेक्ट्रीशियन अथवा वायरमैन ट्रेड में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी ही पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 10,000 से…