एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए झाकड़ी बाजार स्थित एक किराए के कमरे से 8.5 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरज शर्मा (30) पुत्र स्वर्गीय अजय शर्मा, निवासी झाकड़ी, तहसील रामपुर और आशीष (39) पुत्र स्वर्गीय करम सिंह, निवासी तकलेच, जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस थाना झाकड़ी में अभियोग संख्या 62/2026 के तहत ND&PS Act की धारा 21 और 29 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जा रहा है।
मामले की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की क्या भूमिका है।
