एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
पुलिस थाना झाकड़ी के तहत ज्यूरी के डेड ज्यूरी में दोपहर करीब तीन बजे एक बाेलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में वाहन सवार पिता पुत्र घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए ज्यूरी अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो कैंपर ज्यूरी से भावानगर की ओर जा रही थी। डेड ज्यूरी के पास पहुंचने पर अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बोलेरो कैंपर सड़क पर ही पलट गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने वाहन में फंसे पिता-पुत्र को बाहर निकाला और उन्हें तत्काल ज्यूरी अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के चलते एनएच-5 पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
