Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    SFI: JMC में दाखिला शुरू होना SFI के छात्र संघर्ष की बड़ी जीत

    रामपुर कॉलेज में JMC में दाखिला शुरू होने को SFI ने छात्रों के लंबे संघर्ष, भूख हड़ताल और जेल भरो आंदोलन की बड़ी जीत बताया। संगठन ने अन्य छात्र मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने की बात कही।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    फाइल फोटो: रामपुर में महाविद्यालय जेएमसी विषय में दाखिला शुरू करने को लेकर विधायक से मिलते एसएफआई पदाधिकारी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    रामपुर कॉलेज में पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय में दाखिला शुरू होने को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया रामपुर इकाई ने छात्रों के लंबे संघर्ष और गिरफ्तारियों की महत्वपूर्ण जीत बताया है। SFI ने कहा कि JMC में दाखिला बहाल करवाने की मांग को लेकर छात्रों ने लंबे समय तक आंदोलन किया। इस दौरान भूख हड़ताल से लेकर जेल भरो आंदोलन तक चलाया गया और कई छात्रों ने अपनी गिरफ्तारियां दीं।

    SFI रामपुर इकाई ने कहा कि JMC में दाखिला बंद होने के कारण बड़ी संख्या में छात्र इस विषय में प्रवेश से वंचित हो रहे थे। छात्रों की समस्या को लेकर संगठन ने लगातार आंदोलन चलाते हुए प्रशासन के समक्ष मांग उठाई और छात्रों को लामबंद किया। जब मांग पर कार्रवाई नहीं हुई तो छात्रों ने भूख हड़ताल और जेल भरो आंदोलन का सहारा लिया। जेल भरो आंदोलन के दौरान SFI इकाई सचिव राहुल विद्यार्थी सहित कई छात्रों ने गिरफ्तारी देकर मांग को सरकार और प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाया।

    SFI नेताओं राहुल विद्यार्थी, मोनिका और मुकेश ने कहा कि JMC में दाखिला शुरू करने की अधिसूचना जारी होना इस बात का प्रमाण है कि छात्रों का संघर्ष और उनकी गिरफ्तारियां व्यर्थ नहीं गईं। यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि उन तमाम छात्रों की है, जिन्होंने अपनी शिक्षा और भविष्य के लिए एकजुट होकर संघर्ष किया।

    इच्छुक छात्र अब ले सकते हैं दाखिला

    SFI रामपुर इकाई ने उन छात्रों से JMC में दाखिला लेने की अपील की है, जो इस विषय में प्रवेश लेना चाहते थे लेकिन दाखिला बंद होने के कारण वंचित रह गए। संगठन ने कहा कि इच्छुक छात्र अब कॉलेज प्रशासन से संपर्क कर JMC में दाखिला ले सकते हैं। जिन छात्रों ने पहले किसी अन्य विषय में दाखिला लिया है और वे JMC पढ़ना चाहते हैं, वे भी कॉलेज प्रशासन से संपर्क कर नियमानुसार विषय परिवर्तन करवा सकते हैं।

    अन्य छात्र मांगों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा

    SFI नेताओं ने स्पष्ट किया कि JMC में दाखिला शुरू होना छात्र आंदोलन की बड़ी जीत है, लेकिन संगठन का आंदोलन अभी समाप्त नहीं हुआ है। SFI ने कहा कि आगे भी रामपुर कॉलेज से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर छात्रों को लामबंद कर संघर्ष जारी रखा जाएगा।

    संगठन की प्रमुख मांगों में MSc Physics और Computer Science विषयों को बहाल करवाना, कॉलेज में शिक्षकों के रिक्त पद भरना, छात्रों के लिए बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना, बसों का समय पर संचालन तथा बंद पड़े बस रूटों को बहाल करवाना शामिल है।

    राहुल विद्यार्थी, मोनिका और मुकेश ने कहा कि SFI छात्रों के अधिकारों और बेहतर शिक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि JMC में दाखिला शुरू होने से यह साबित हुआ है कि छात्र एकजुट होकर अपनी जायज मांगों के लिए संघर्ष करें तो उनकी आवाज को अनदेखा नहीं किया जा सकता। SFI रामपुर इकाई ने JMC में दाखिला शुरू होने की जीत पर छात्र समुदाय को बधाई दी और जेल भरो आंदोलन में गिरफ्तारियां देने वाले छात्रों के संघर्ष को सलाम किया।

    #himachalpradesh #JMCAdmission #JMCदाखिला #JournalismAndMassCommunication #RampurBushahr #RampurCollege #SFIHimachal #SFIRampur #SFIरामपुर #StudentMovement #StudentProtest #StudentUnity #छात्रआंदोलन #रामपुरकॉलेज SFI
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: परियोजना प्रभावित किसानों की लंबित मांगों को लेकर 25 अगस्त को निरमंड में प्रदर्शन
    Next Article Crime: झाकड़ी में किराए के कमरे से 8.5 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    ABVP: छात्र मांगों को लेकर ABVP का आंदोलन समाप्त, कुलपति का पुतला फूंका

    August 13, 2026

    ABVP: नौगली में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    August 12, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर कॉलेज में नारा लेखन में लोकेश प्रथम, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

    August 12, 2026

    Rampur Bushahr: जीबी पंत महाविद्यालय रामपुर में डिजिटल अटेंडेंस और लाइब्रेरी मैनेजमेंट सिस्टम पर ओरिएंटेशन

    August 11, 2026

    Education: जीबी पंत कॉलेज रामपुर में एनएसएस कार्यकारिणी का गठन, समाज सेवा के लिए स्वयंसेवकों ने लिया संकल्प

    August 6, 2026

    SFI रामपुर ने विधायक नंद लाल को सौंपा ज्ञापन, कॉलेज पाठ्यक्रम बहाली और बस सेवाओं की बहाली की उठाई मांग

    August 3, 2026

    Education: पुस्तकालय बना ज्ञान और शोध का केंद्र, जीबी पंत कॉलेज में विद्यार्थियों को मिली डिजिटल संसाधनों की जानकारी

    July 31, 2026

    Kullu: जीसी निरमंड में एचजीसीटीए की नई कार्यकारिणी गठित, कैप्टन डॉ. संदीप ठाकुर बने अध्यक्ष

    July 30, 2026

    ABVP: रामपुर कॉलेज में एबीवीपी का धरना, फीस वृद्धि वापस लेने समेत चार मांगों को लेकर प्रदर्शन

    July 30, 2026

    Shimla : हिमाचल में कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यार्थियों को स्कूल वर्दी के लिए मिलेंगे ₹600; सीधे बैंक खाते में आएगी राशि

    July 30, 2026

    Education: लंबित छात्र मांगों पर एसएफआई का प्रदर्शन, पीजी कॉलेज रामपुर में 24 घंटे का सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू

    July 29, 2026

    ABVP: छात्र हितों की अनदेखी पर एबीवीपी ने कॉलेज के ओल्ड ब्लॉक में की प्रतीकात्मक तालाबंदी

    July 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 4 4 3
    Users Today : 72
    Total Users : 118443
    Total views : 234668
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.