एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर शिक्षकों को आधुनिक तकनीक एवं डिजिटल शिक्षा के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से स्प्रिंग डेल स्कूल, खनेरी रामपुर में “कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एवं एआई रेडिनेस” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का संचालन आर वर्कशॉप फाउंडेशन के सहयोग से किया गया, जबकि इसके मुख्य संसाधन व्यक्ति (रिसोर्स पर्सन) रचित लांबा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष आनंद, उपप्रधानाचार्य आशा सोफ्टा, मीनाक्षी कौल तथा मुख्य समन्वयक चिंतामणि देष्टा की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने कम्प्यूटेशनल…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने शिक्षा विभाग के सहयोग से शुक्रवार को रामपुर में “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत नशा उन्मूलन एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस वर्ष अभियान की थीम “नशा मुक्त भारत अभियान, विकसित भारत की पहचान” रखी गई है, जिसके माध्यम से युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। तहसील कल्याण अधिकारी रामपुर मोहन केदारटा ने बताया कि रैली में पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बालिका) रामपुर के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू), शिमला में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय से ग्रीन हाइड्रोजन क्षेत्र में शोध को बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश के लिए अपार संभावनाएं मौजूद हैं। मुख्यमंत्री ने 10.09 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मल्टी फैकल्टी भवन का उद्घाटन किया। भवन में तीन शैक्षणिक मंजिलें, कंप्यूटर-कम-सीबीटी लैब और पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने नवनिर्मित सीबीटी लैब का भी उद्घाटन किया, जो डिजिटल शिक्षा और शिक्षण क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला जिला शिमला में स्कूलों के नजदीक दुकानदारों के लाइसेंस की समीक्षा की जाएगी। यह आदेश उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने तंबाकू नियंत्रण पर जिला स्तरीय समन्वय समिति की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। उपायुक्त ने कहा कि स्कूलों के आसपास जिन भी दुकानों को लाइसेंस जारी किए गए हैं उन लाइसेंस होल्डर्स की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा भविष्य में किसी भी दुकानदार को लाइसेंस फिजिकल निरीक्षण रिपोर्ट के बाद ही जारी किया जाएगा। अगर लाइसेंस जारी करने वाले अधिकारियों ने बिना निरीक्षण रिपोर्ट के लाइसेंस जारी किया तो उक्त अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने विश्वविद्यालय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को एक विस्तृत मांग-पत्र सौंपकर विश्वविद्यालय में व्याप्त छात्र, शैक्षणिक, प्रशासनिक और वित्तीय समस्याओं के समाधान के लिए हस्तक्षेप की मांग की। संगठन ने कहा कि प्रदेश का सबसे बड़ा उच्च शिक्षण संस्थान कई गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है, जिसका सीधा असर विद्यार्थियों की शिक्षा और छात्र कल्याण पर पड़ रहा है। एसएफआई ने अपनी प्रमुख मांगों में प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनावों की बहाली को शामिल करते हुए कहा कि छात्र संघ लोकतांत्रिक व्यवस्था…