Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Himachal Budget 2026-27: जयराम ठाकुर बोले, बजट नीरस और जनता विरोधी, कांग्रेस भी नाराज
    • Shimla : LSD Drug Case : हिमाचल में STF के 4 पुलिसकर्मी बर्खास्त, करोड़ों के ड्रग रैकेट में फंसी वर्दी; जानें पूरा मामला
    • Kullu: रिवाड़ी गाँव के श्रीराम मंदिर में नवरात्रों पर बहेगी राम कथा की ज्ञान गंगा
    • Mandi: पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, 2959 अभ्यर्थी ले रहे भाग
    • Rampur Bushahr: लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 190 लोगों की हुई जांच
    • दैनिक राशिफल 22 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश
    • Rampur Bushahr: देवठी में धूमधाम से मनाई जाएगी डॉ. बीआर अम्बेडकर जयंती, सिटी पॉइंट बना आयोजन स्थल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Kullu: भुंतर पुल लोकार्पण: कुल्लू के विकास की दिशा में मजबूत कदम – सुंदर सिंह ठाकुर

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJuly 27, 2025Updated:November 23, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    कुल्लू। विधायक एवं लाड़ा अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर ने रविवार को व्यास नदी पर 538 लाख रुपये की लागत से निर्मित डबल लेन भुंतर पुल का लोकार्पण किया और इसे जनता को समर्पित किया। विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में इस 40.50 मीटर लंबे पुल का निर्माण रिकॉर्ड समय में किया गया है। यह पुल मणिकरण व गड़सा घाटी के लाखों लोगों के अलावा भुंतर सब्जी मंडी में आने वाले किसानों और बागवानों के लिए भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

    भुंतर में बनेगा ट्रांसपोर्ट नगर, नदी का होगा तटीकरण
    विधायक ठाकुर ने कहा कि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि भुंतर, पार्वती और व्यास नदी के संगम स्थल के कारण ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। इसी को ध्यान में रखते हुए एसएसबी से लेकर भुंतर हवाई अड्डे तक व्यास नदी के तटीकरण का कार्य प्रथम चरण में 15 करोड़ रुपये की लागत से शुरू किया गया है।

    उन्होंने यह भी घोषणा की कि भुंतर को एक बड़े ट्रांसपोर्ट नगर के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां ट्रक, जीप, और ऑटो यूनियन के लिए समुचित स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, रामशिला से बंजार तक व्यास नदी की ट्रेसिंग की जाएगी, जिससे नदी को गहरा करके बाढ़ की आशंका को समाप्त किया जा सकेगा।

    बिजली महादेव रोपवे निर्माण पर विपक्ष को घेरा
    ठाकुर ने विपक्ष पर बिजली महादेव रोपवे के मुद्दे पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता देव आस्था के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए 300 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है और 100 करोड़ रुपये की मशीनरी का ऑर्डर भी हो चुका है।

    उन्होंने कहा कि सरकार जिले में पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा देने के साथ स्वरोजगार के अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में अन्य स्थानों की भी पहचान की जाएगी। उन्होंने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि वे विकास के मुद्दे पर किसी भी मंच पर खुली बहस को तैयार हैं।

    नई घोषणाएं और उपस्थिति
    विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पीरडी से टलोगी को जोड़ने वाले एक नए पुल को स्वीकृति दी है, जबकि भूतनाथ पुल की मरम्मत के लिए अतिरिक्त राशि जारी कर दी गई है और अब वहां छोटे वाहनों की आवाजाही संभव हो चुकी है।

    इस मौके पर मिल्क फेड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री खिमी राम शर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह मियां, जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार, नगर परिषद भुंतर की अध्यक्ष रविंद्र डोगरा सहित कई पार्षद, विभागीय अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    #कुल्लू_विकास #कुल्लू_समाचार #ट्रांसपोर्ट_नगर_भुंतर #पर्यटन_हिमाचल #बिजली_महादेव_रोपवे #भुंतर_पुल_लोकार्पण #विकास_परियोजना #व्यास_नदी_तटीकरण #सुंदर_सिंह_ठाकुर #हिमाचल_समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal Budget 2026-27: जयराम ठाकुर बोले, बजट नीरस और जनता विरोधी, कांग्रेस भी नाराज

    March 22, 2026

    Shimla : LSD Drug Case : हिमाचल में STF के 4 पुलिसकर्मी बर्खास्त, करोड़ों के ड्रग रैकेट में फंसी वर्दी; जानें पूरा मामला

    March 22, 2026

    Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश

    March 22, 2026

    Himachal Economic Survey : राज्य में ₹25,430 बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, अब ₹2.83 लाख ; राष्ट्रीय औसत से ₹64,051 ज्यादा

    March 21, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026

    Shimla Drug Case : 1 करोड़ के LSD नशे की तस्करी मामले में निलंबित STF के चारों पुलिसकर्मी गिरफ्तार

    March 20, 2026

    Shimla Drug Case : STF के 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 1 करोड़ की ड्रग तस्करी में जांच तेज

    March 19, 2026

    Kinnaur: शिपकिला से 1 जून 2026 से शुरू होगा भारत-चीन सीमा व्यापार, तैयारियां तेज

    March 19, 2026

    Himachal : रंगस-लठियानी मार्ग को NH बनाने की मांग, सांसद ने संसद में उठाया मामला

    March 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 0 9 0 9
    Users Today : 140
    Total Users : 100909
    Total views : 204430
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.