एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के बिथल (काली मिट्टी) क्षेत्र में हुए बस हादसे के बाद कई पर्यटक मुश्किल में फंस गए थे। इस संकट की घड़ी में रामपुर के विधायक नंदलाल ने तुरंत कदम उठाते हुए सभी प्रभावित यात्रियों की मदद की और राहत कार्यों की कमान संभाली। हादसे के तुरंत बाद विधायक ने सभी पर्यटकों को सुरक्षित ठहराने के लिए होटल सतलुज व्यू में रहने की व्यवस्था करवाई। अगली सुबह वे स्वयं होटल पहुंचे और यात्रियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने की जिम्मेदारी
विधायक ने न केवल यात्रियों को मानसिक संबल दिया, बल्कि उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने की संपूर्ण व्यवस्था भी की। विभागीय गाड़ियों के साथ सभी यात्रियों को रवाना किया गया। इस दौरान विधायक स्वयं मौजूद रहे और पुलिस स्कॉट की व्यवस्था भी की गई ताकि यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और सुगम रहे। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस कठिन परिस्थिति में प्रशासन और वे स्वयं हमेशा जनता के साथ खड़े हैं। प्रभावित यात्रियों ने इस त्वरित मदद के लिए विधायक का आभार जताया। इस मानवीय पहल से प्रभावित लोगों को राहत मिली और जनता में यह सकारात्मक संदेश गया कि संकट की घड़ी में जनप्रतिनिधि उनके साथ हैं। स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने विधायक नंदलाल की संवेदनशीलता और तत्परता की सराहना की।
