Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • सोलन
      • सिरमौर
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • कांगड़ा
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Solan: ममलीग को तहसील बनाने और विकास परियोजनाओं के उद्घाटन की घोषणा: मुख्यमंत्री ठाकुर सुक्खू

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamOctober 28, 2025Updated:November 10, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    प्रदेश मुख्यमंत्री का हार पहनाकर स्वागत व तलवार भेंट कर सम्मानित करते ग्रामीण

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, सोलन

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोलन जिले के ममलीग में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए ममलीग उप-तहसील को स्तरोन्नत कर तहसील बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ममलीग में लोक निर्माण विभाग का उप-मंडल खोला जाएगा और स्कूल की छत के लिए 50 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 50 हजार रुपये की राशि भी मंजूर की गई।मुख्यमंत्री ने राजस्व लोक अदालतों और माई डीड परियोजना का हवाला देते हुए कहा कि इससे आम लोगों को भूमि रजिस्ट्री के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

    शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान सरकार के कदमों से हिमाचल प्रदेश देश में 21वें स्थान से 5वें स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं, जिनमें बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार किया जाएगा। ममलीग में भी राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का निर्माण शुरू किया गया है। प्रथम चरण में 100 स्कूल CBSE आधारित बनाए जाएंगे, जिनमें विशेष अध्यापक कैडर और अलग ड्रेस कोड होगा।

    स्वास्थ्य क्षेत्र में भी कई बड़े सुधार किए जा रहे हैं। अटल सुपर स्पेशियलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान, चमियाणा और डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा में रोबोटिक सर्जरी सुविधा शुरू कर दी गई है। ऑटोमेटेड लैब स्थापना के लिए 75 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिससे एक ब्लड सैंपल से कई टेस्ट किए जा सकेंगे। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए गाय और भैंस के दूध का समर्थन मूल्य बढ़ाया गया, प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेहूं, जौ, मक्की और हल्दी की खरीद सुनिश्चित की गई।

    मुख्यमंत्री ने ममलीग के दौरे के दौरान 27.43 करोड़ रुपये की लागत वाली पांच विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण किया। इनमें शामिल हैं:

    • सायरी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भवन (8.50 करोड़ रुपये)

    • वन विश्राम गृह, सेरीघाट (59 लाख रुपये)

    • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बशील

    • सौर ऊर्जा संयंत्र, कायसू (2 करोड़ रुपये)

    • राजीव गांधी राजकीय आदर्श डे-बोर्डिंग स्कूल, ममलीग (16.34 करोड़ रुपये)

    इस अवसर पर विधायक, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय गणमान्य उपस्थित थे।

    #CMThakurSukhu #EducationReform #HealthcareImprovement #HimachalPradeshDevelopment #MamligTehsil #RajivGandhiDayBoardingSchool #RuralEconomy #SolanNews
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal Economic Survey : राज्य में ₹25,430 बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, अब ₹2.83 लाख ; राष्ट्रीय औसत से ₹64,051 ज्यादा

    March 21, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026

    Shimla Drug Case : 1 करोड़ के LSD नशे की तस्करी मामले में निलंबित STF के चारों पुलिसकर्मी गिरफ्तार

    March 20, 2026

    Shimla Drug Case : STF के 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 1 करोड़ की ड्रग तस्करी में जांच तेज

    March 19, 2026

    Kinnaur: शिपकिला से 1 जून 2026 से शुरू होगा भारत-चीन सीमा व्यापार, तैयारियां तेज

    March 19, 2026

    Himachal : रंगस-लठियानी मार्ग को NH बनाने की मांग, सांसद ने संसद में उठाया मामला

    March 18, 2026

    Shimla: हिमाचल में कॉलेजों की इंटरनल रैंकिंग जारी, हमीरपुर नंबर-1, संजौली दूसरे स्थान पर

    March 18, 2026

    Shimla : आर्थिक संकट में सरकार का बड़ा फैसला, कैबिनेट रैंक खत्म, 20% वेतन रोका

    March 17, 2026

    Shimla : हिमाचल प्रदेश पुलिस ने वाहनों में काली फिल्म पर सख्ती बढ़ाई, होंगे चालान

    March 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 0 0 7 6 9
    Users Today : 177
    Total Users : 100769
    Total views : 204089
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful Links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    ⭐ © 2025 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.