एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पदम स्कूल रामपुर बुशहर के खेल मैदान में 8 और 9 फरवरी को नेशनल लेवल की मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
इस आयोजन में देश के 15 राज्यों से 100 से अधिक MMA फाइटर्स भाग लेंगे, जिनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी शामिल होंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन 8 फरवरी को शाम 4 बजे होगा, जबकि 9 फरवरी को मुकाबले सुबह से रात 10 बजे तक चलेंगे। विजेताओं को मेडल के साथ-साथ नकद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
आयोजन के मुख्य उद्देश्य रामपुर के युवाओं को MMA से जोड़ना और नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना है। आयोजन की सफलता के लिए महाराष्ट्र से प्रमोटर यतिन पाटिल, डॉ. विवेक फाइटर, और विशेष रूप से रामपुर पहुंचे हैं। प्रतियोगिता में अभिषेक नेगी, सूरज, मार्शल, भीम, महेश, देवयानी, और सिमरन जैसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फाइटर्स भाग लेंगे। रामपुर के कई खिलाड़ी, जिन्होंने पहले भी गोल्ड मेडल सहित अन्य पदक जीते हैं, इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। आयोजकों ने सभी लोगों, विशेषकर युवाओं, से आग्रह किया है कि वे इस प्रतियोगिता को देखने आएं और MMA में आगे बढ़ने का प्रयास करें।