एआरबी टाइम्स ब्यूराे
रामपुर बुशहर। डी.ए.वी. एस.जे.वी.एन. पब्लिक स्कूल, दत्तनगर में डी.ए.वी. नेशनल गेम्स के अंतर्गत क्लस्टर स्तर की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस रोमांचक आयोजन में कुल 7 स्कूलों – डी.ए.वी. रामपुर, कुमारसेन, सरस्वती नगर, कोटखाई, रिकांगपिओ, चौपाल और मेजबान डी.ए.वी. दत्तनगर – की 115 टीमों ने भाग लिया।
इस अवसर पर सभी प्रतिभागी स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. मुक्ता चौहान भी उपस्थित रहीं।
कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, टेबल टेनिस व एथलेटिक्स जैसी प्रतियोगिताओं में कुल 784 खिलाड़ियों ने अपना कौशल और दमखम दिखाया।
विजेता टीमें:
खो-खो (गर्ल्स):
-
अंडर-14: डी.ए.वी. दत्तनगर
-
अंडर-17: डी.ए.वी. दत्तनगर
-
अंडर-19: डी.ए.वी. दत्तनगर
खो-खो (बॉयज़):
-
अंडर-14: डी.ए.वी. चौपाल
-
अंडर-17: डी.ए.वी. दत्तनगर
-
अंडर-19: डी.ए.वी. कुमारसेन
कबड्डी (गर्ल्स):
-
अंडर-14: डी.ए.वी. दत्तनगर
-
अंडर-17: डी.ए.वी. सरस्वती नगर
कबड्डी (बॉयज़):
-
अंडर-17: डी.ए.वी. चौपाल
-
अंडर-19: डी.ए.वी. कोटखाई
बैडमिंटन (गर्ल्स डबल्स):
-
अंडर-14: डी.ए.वी. दत्तनगर
-
अंडर-17: डी.ए.वी. सरस्वती नगर
-
अंडर-19: डी.ए.वी. सरस्वती नगर
बैडमिंटन (बॉयज़ डबल्स):
-
अंडर-14: डी.ए.वी. दत्तनगर
कार्यक्रम का समापन सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति से हुआ। इसके बाद डॉ. मुक्ता चौहान द्वारा विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की प्रतिभा और खेल भावना की सराहना की।
