एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला
दीवाली से पहले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के हजारों कर्मचारियों, दिहाड़ीदारों और पंचायत प्रतिनिधियों को बड़ा तोहफा दिया है।
मुख्यमंत्री ने 21,115 मिड डे मील वर्कर्स के मानदेय में ₹500 की वृद्धि करते हुए इसे ₹5000 कर दिया है। वहीं एसएमसी शिक्षकों के मानदेय में भी ₹500 की बढ़ोतरी की गई है।
मानदेय में बढ़ोतरी का विवरण:
SMC C&V शिक्षक: ₹15,509 → ₹16,009
SMC लेक्चरार/ DPE: ₹18,878 → ₹19,378
SMC TGT शिक्षक: ₹18,878 → ₹19,378
SMC JBT शिक्षक: ₹13,262 → ₹13,762
वाटर कैरियर: ₹5,000 → ₹5,500
दिहाड़ी और अन्य वर्गों में बढ़ोतरी:
दिहाड़ीदार / पार्ट-टाइम वर्कर: ₹400 → ₹425
पंचायत चौकीदार: ₹8,000 → ₹8,500
राजस्व चौकीदार: ₹5,800 → ₹6,300
लंबरदार: ₹4,200 → ₹4,500
सिलाई अध्यापिकाएं: ₹500 की वृद्धि
पंचायत और शहरी निकाय प्रतिनिधियों का नया मानदेय:
जिला परिषद अध्यक्ष: ₹24,000 → ₹25,000
उपाध्यक्ष: ₹18,000 → ₹19,000
सदस्य: ₹7,800 → ₹8,300
पंचायत समिति अध्यक्ष: ₹11,400 → ₹12,000
ग्राम पंचायत प्रधान: ₹7,200 → ₹7,500
ग्राम पंचायत सदस्य: ₹1,500 → ₹2,100
नगर निगम/नगर पंचायत प्रतिनिधियों को भी लाभ:
मेयर/डिप्टी मेयर: ₹24,000 → ₹25,000 / ₹19,000
पार्षद: ₹8,400 → ₹9,400
नगर परिषद अध्यक्ष: ₹10,200 → ₹10,800
नगर पंचायत प्रधान: ₹8,400 → ₹9,000
सदस्य: ₹4,200 → ₹4,500
अन्य वर्गों को भी राहत:
स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO): ₹300 की वृद्धि
आउटसोर्स कर्मचारी: ₹12,000 → ₹12,750
आईटी अध्यापक: ₹500 की वृद्धि
