शिमला। प्रदेश सरकार ने पशुपालन विभाग में ‘पशु मित्र पॉलिसी-2025’ (मल्टी टॉस्क वर्कर) को नोटिफाई कर दिया है। इन पदों की भर्ती क्लास-फोर के खाली पदों पर की जाएगी। पॉलिसी के अनुसार, पशु मित्रों को हर महीने 5,000 रुपये मानदेय दिया जाएगा।
भर्ती प्रक्रिया और योग्यता
भर्ती के लिए संबंधित जिला पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर विज्ञापन जारी करेंगे।
आयु सीमा: 18 से 45 वर्ष।
शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास।
फिजिकल टेस्ट
अभ्यर्थियों को 25 किलो वजन लेकर 100 मीटर दूरी एक मिनट में पूरी करनी होगी।
चयन प्रक्रिया
85 अंक शैक्षणिक योग्यता के लिए।
घर में पंजीकृत पशुओं के लिए 4.5 अंक।
स्थानीय पंचायत के निवासियों को 1 अंक अतिरिक्त।
आरक्षित श्रेणियों के लिए अलग-अलग अंक:
एससी, एसटी, ओबीसी: 1 अंक
विधवा, तलाकशुदा, सिंगल महिला: 1.5 अंक
बीपीएल व आर्थिक रूप से कमजोर: 1.5 अंक
सिंगल बेटी व अनाथ: 1 अंक
भूमिहीन या 1 हेक्टेयर से कम भूमि वाले: 2 अंक
एनएसएस प्रमाणपत्र धारक: 1 अंक
कार्य समय और अवकाश
4 घंटे की ड्यूटी रोजाना।
एक दिन की छुट्टी प्रति माह।
महिला कर्मियों को 180 दिन मातृत्व अवकाश, मिसकैरेज पर 45 दिन अवकाश।
महत्वपूर्ण बिंदु
इन पदों पर नियुक्त पशु मित्र रेगुलर नौकरी का दावा नहीं कर पाएंगे।
जिन वेटरनरी में क्लास-फोर के पद खाली हैं, वहां पशु मित्र रखे जाएंगे।
