एआरबी टाइम्स ब्यूरो
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 27 अगस्त सुबह 10 बजे से 30 सितंबर 2025 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे, अन्य किसी भी माध्यम से भेजे गए आवेदन सीधे निरस्त कर दिए जाएंगे।
भर्ती के पद
इन पदों पर मांगे गए हैं आवेदन
हॉर्टिकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर
लेबोरेटरी असिस्टेंट
स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट
मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन ग्रेड-II
फोटो टाइप सेटर ऑपरेटर
प्लेट मेकर (ऑफसेट)
फ्लाई बॉय (ऑफसेट)
प्रूफ रीडर
कॉपी होल्डर
ऑफसेट ऑपरेटर
विभागवार पदों का विवरण
बागवानी विभाग: हॉर्टिकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर – 38 पद
स्वास्थ्य विभाग: लेबोरेटरी असिस्टेंट – 2 पद, मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन – 19 पद
भूमि रिकॉर्ड विभाग: स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट – 3 पद
प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग:
फोटो टाइप सेटर ऑपरेटर – 5 पद
प्लेट मेकर (ऑफसेट) – 1 पद
फ्लाई बॉय (ऑफसेट) – 3 पद
प्रूफ रीडर – 2 पद
कॉपी होल्डर – 1 पद
ऑफसेट ऑपरेटर – 2 पद
वेतनमान और योग्यता
चयनित उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश सिविल सेवा (संशोधित वेतन) नियम, 2022 के अनुसार वेतनमान मिलेगा। प्रशिक्षु कर्मचारियों को शुरुआती वेतन का 60% मानदेय प्रदान किया जाएगा। विस्तृत विज्ञापन, योग्यता, पात्रता शर्तें और आवेदन संबंधी दिशा-निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध हैं।
