Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • सोलन
      • सिरमौर
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • कांगड़ा
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    मौसम

    Himachal Weather : आठ जिलों में आज फिर बारिश-बर्फबारी के आसार, चंबा में ठंड से दो युवकों की मौत

    Himachal Weather : हिमाचल प्रदेश के 8 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी। चंबा में ठंड से दो युवकों की मौत। 500 से ज्यादा सड़कें बंद, लाहौल और कुल्लू में स्कूलों में छुट्‌टी।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJanuary 28, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    नारकंडा में हुई ताजा बर्फबारी।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    Himachal Weather : हिमाचल प्रदेश में मौसम की मार से लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। ताजा हिमाचल मौसम अपडेट के अनुसार, आज भी प्रदेश के आठ जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लाहौल-स्पीति, किन्नौर, शिमला, सिरमौर, सोलन, मंडी, कुल्लू और चंबा जिलों में वर्षा व हिमपात का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना और कांगड़ा जैसे निचले क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    उधर, चंबा जिले से दुखद खबर सामने आई है। भरमाणी माता के दर्शन के लिए निकले दो युवकों की ठंड और बर्फ में फंसने से मौत हो गई। चार दिन बाद रेस्क्यू टीम को उनके शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान पीयूष और विकसित राणा, निवासी मलकोटा भरमौर (चंबा) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भारी बर्फबारी के दौरान वे 3–4 फीट बर्फ में फंस गए थे और ठंड से उनकी जान चली गई। मंगलवार को कुफरी, मनाली, किन्नौर और लाहौल की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। शिमला में बर्फ के फाहे गिरे।

    शिमला-रामपुर एनएच पर यातायात फिर ठप

    कुफरी और नारकंडा में हिमपात के कारण शिमला–रामपुर–किन्नौर नेशनल हाईवे पर यातायात फिर बंद हो गया है। खराब मौसम के चलते प्रशासन ने लाहौल-स्पीति, मनाली, बंजार और कुल्लू उपमंडल में सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने के आदेश दिए हैं। प्रदेशभर में 500 से अधिक सड़कें अभी भी बर्फबारी के कारण बंद हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित है। कांगड़ा एयरपोर्ट पर कम दृश्यता के कारण एक विमान को बिना लैंडिंग के वापस लौटना पड़ा। धर्मशाला सहित अन्य निचले क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई।

    📅 आगे कैसा रहेगा मौसम?

    मौसम विभाग के अनुसार:

    • 29 जनवरी: मौसम शुष्क रहेगा

    • 28, 30 और 31 जनवरी: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी

    • 1–2 फरवरी: अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी संभव

    #ChambaNews #HimachalNews #himachalpradesh #HimachalSnow #HimachalWeather #HimachalWeatherUpdate #KulluManali #MountainWeather #RainAlert #SnowfallInHimachal #WeatherAlert #WinterInHimachal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal Weather : 11 मार्च को पूरे प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान, कई जिलों में येलो अलर्ट

    March 9, 2026

    Shimla: अनुपम कश्यप ने आपदा मित्रों से किया संवाद, समाज में अहम भूमिका पर दिया जोर

    February 13, 2026

    Rampur Bushahr:  मानवता की मिसाल: रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी की एंबुलेंस ने अल्सर मरीज को सुरक्षित पहुंचाया IGMC

    January 24, 2026

    Kullu: रघुपुर फोर्ट में बर्फ में फंसे 12 पर्यटक, स्थानीय लोगों ने बचाया

    January 24, 2026

    Himachal Weather : नए साल से पहले बदलेगा मौसम, 31 दिसंबर, 1 जनवरी को बर्फबारी के आसार

    December 27, 2025

    Kullu: रोहतांग की ओर 4×4 वाहनों की आवाजाही की अनुमति 28 दिसंबर 2025 तक बढ़ी

    December 19, 2025

    हिमाचल में आज हिमपात और बूंदाबांदी के आसार, कई जिलों में कोहरे का अलर्ट

    December 8, 2025

    Himachal Weather : निचले क्षेत्रों में कोहरे ने बढ़ाई दिक्कतें, पहाड़ों पर आज बर्फबारी के आसार

    December 5, 2025

    Himachal Weather : हिमाचल में बढ़ी ठंड: ताबो –9.8°C, 17 जगह पारा 5°C से नीचे, शिमला में स्केटिंग शुरू

    December 4, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 0 0 6 8 8
    Users Today : 96
    Total Users : 100688
    Total views : 203983
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful Links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    ⭐ © 2025 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.