Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: रामपुर में 15 अप्रैल को होगी हिमालयन टाइटल फाइट, जितेंद्र ठाकुर व अक्षय चहल हाेगें आमने-सामने
    • Rampur Bushahr: रामपुर में रक्तदान शिविर आयोजित, 25 यूनिट रक्त एकत्र
    • Rampur Bushahr: बुशहर बीएड संस्थान खेलकूद प्रतियोगिता: वॉलीबॉल में कलाम व टैगोर सदन विजेता
    • Shimla: आपदा न्यूनीकरण के तहत 20.70 करोड़ के 4 प्रस्तावों पर मंथन, उपायुक्त ने दिए सुधार के निर्देश
    • Rampur Bushahr: स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में शिक्षकों के लिए कार्यशाला, छात्रों के स्वास्थ्य व समग्र विकास पर जोर
    • Kotkhai: कोटखाई में 5.36 करोड़ से बन रहे बीडीओ कार्यालय का शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया निरीक्षण
    • Shimla: बच्चों के स्वास्थ्य से समझौता नहीं मंजूर: उपायुक्त अनुपम कश्यप, बिना लेबल खाद्य पदार्थों पर सख्ती के निर्देश
    • Sirmaur Road Accident : रेणुका में ऑल्टो कार 150 मीटर गहरी खाई में गिरी, 2 लोगों की मौत
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Shimla: हिमाचल प्रदेश में 900 प्रधानाचार्य पद खाली, प्रवक्ता संघ ने पदोन्नति में देरी पर जताया रोष

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamAugust 26, 2025Updated:November 15, 20251 Comment
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य पदों पर हो रही पदोन्नति में देरी को लेकर गहरा असंतोष व्यक्त किया है। संघ का कहना है कि राज्य में लगभग 900 प्रधानाचार्य पद पिछले लंबे समय से खाली पड़े हैं, लेकिन शिक्षा विभाग की उदासीनता के चलते वर्षों से प्रवक्ताओं को पदोन्नति नहीं मिल पाई है।

    संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय नेगी ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर कई बार मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और शिक्षा निदेशक से बातचीत हो चुकी है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। उन्होंने कहा कि कुछ प्रवक्ता पिछले 25–30 वर्षों से एक ही पद पर कार्यरत हैं और अब उनका धैर्य जवाब दे रहा है।

    उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पदोन्नति सूची जारी नहीं की गई तो प्रवक्ता संघ को कठोर कदम उठाने पड़ सकते हैं।

    लोक सेवा आयोग की आपत्तियों को भी विभाग पिछले 2 वर्षों से हल नहीं कर सका है, जिसके कारण फाइलें सचिवालय और आयोग के बीच ही घूम रही हैं। अब विभाग नए सिरे से नाम मांग रहा है, जिससे लगता है कि उसकी पदोन्नति सूची जारी करने की कोई मंशा नहीं है।

    संघ की मांगें:

    • जिन प्रवक्ताओं की सूची पहले से तैयार है, उन्हें तुरंत पदोन्नति दी जाए।

    • जिनके नाम हाल में मांगे गए हैं, उनके लिए पूरक सूची जारी की जाए।

    • सीएंडवी कैडर की तर्ज पर प्रवक्ताओं को भी 20 वर्ष की सेवा पर दो वेतन वृद्धि दी जाए, ताकि बिना पदोन्नति सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को राहत मिल सके।

    समर्थन में उतरे राज्य व जिला पदाधिकारी:

    संघ के इस कदम को राज्य के वरिष्ठ पदाधिकारियों का समर्थन मिला है, जिनमें महासचिव इंदर सिंह ठाकुर, मुख्य संरक्षक लोकेंद्र नेगी, चेयरमैन सुरेन्द्र पुंडीर सहित कई प्रमुख सदस्य शामिल हैं।

    महिला विंग की मुदिता भारद्वाज, दया दत्ता और सोनू सेन ने भी अपना समर्थन जताया है। वहीं, जिला स्तर पर कुल्लू, बिलासपुर, मंडी, शिमला, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर, ऊना, हमीरपुर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के जिला अध्यक्षों ने एकजुट होकर पदोन्नति सूची जल्द जारी करने की मांग की है।

    #AjayNegiSpokesperson #HimachalEducationDepartment #HimachalEducationNews #HimachalEducationPolicy #HimachalTeachersProtest #HPPSC #PrincipalPromotion #SchoolLecturerAssociation #TeacherPromotion #TeacherPromotionIssues
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: बुशहर बीएड संस्थान खेलकूद प्रतियोगिता: वॉलीबॉल में कलाम व टैगोर सदन विजेता

    March 30, 2026

    Rampur Bushahr: स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में शिक्षकों के लिए कार्यशाला, छात्रों के स्वास्थ्य व समग्र विकास पर जोर

    March 30, 2026

    Himachal: प्री-प्राइमरी स्कूल/डे-केयर के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, बिना पंजीकरण नहीं चलेंगे केंद्र

    March 28, 2026

    HPU Exam 2026 : आज से यूजी परीक्षाएं शुरू, 1.20 लाख छात्र दो शिफ्ट में देंगे एग्जाम

    March 28, 2026

    Shimla : हिमाचल में 36 और प्राइमरी स्कूल बंद, तीन साल में 1250 स्कूल मर्ज या बंद

    March 28, 2026

    Rampur Bushahr: सर्वपल्ली बीएड व एमएड कॉलेज नोगली में शहीदी दिवस मनाया गया

    March 23, 2026

    Rampur Bushahr: अंतर विश्वविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता में रामपुर के छात्रों ने जीता रजत पदक, हुआ भव्य स्वागत

    March 18, 2026

    Rampur Bushahr: पीजी कॉलेज रामपुर में The Outsider पर गहन विमर्श, छात्रों ने समझा अस्तित्ववाद का दर्शन

    March 18, 2026

    Shimla: हिमाचल में कॉलेजों की इंटरनल रैंकिंग जारी, हमीरपुर नंबर-1, संजौली दूसरे स्थान पर

    March 18, 2026

    1 Comment

    1. Anuradha Sharma on August 26, 2025 12:50 pm

      Keep it up

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 9 3 0
    Users Today : 224
    Total Users : 101930
    Total views : 206232
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.